रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से 9 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी भेजा गया जेल

रायगढ़ (छ.ग.)

By Rohit.P
On

रायगढ़ के तमनार में युवक ने शादी का वादा कर 9 साल तक युवती से संबंध बनाए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह करीब 9 साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। युवती के द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को थाने आकर गांव के दीपक एक्का के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने कहा कि उनकी पहचान 2017 में हुई थी, तब आरोपी ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया और शादी का वायदा किया। इसके बाद उनकी बात-चीत लगातार चलती रही। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि जब फरवरी 2017 में उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी उसके घर आया और पहले बार शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद युवक लगातार शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब भी युवती ने शादी की बात उठाई, आरोपी उसे टालता रहा। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। इसके बाद मामला बिगड़ गया और युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

तमनार पुलिस ने इस मामले में धारा 69 BNS के तहत केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है और जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं।

रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि शादी का झांसा देकर महिलाओं का शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पूरे मामले की आगे की जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2026 By Rohit.P

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से 9 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी भेजा गया जेल

रायगढ़ (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह करीब 9 साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। युवती के द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को थाने आकर गांव के दीपक एक्का के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने कहा कि उनकी पहचान 2017 में हुई थी, तब आरोपी ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया और शादी का वायदा किया। इसके बाद उनकी बात-चीत लगातार चलती रही। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि जब फरवरी 2017 में उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी उसके घर आया और पहले बार शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद युवक लगातार शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब भी युवती ने शादी की बात उठाई, आरोपी उसे टालता रहा। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। इसके बाद मामला बिगड़ गया और युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

तमनार पुलिस ने इस मामले में धारा 69 BNS के तहत केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है और जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं।

रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि शादी का झांसा देकर महिलाओं का शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पूरे मामले की आगे की जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-raigarh-the-accused-raped-a-girl-for-9-years/article-54107

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.