- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में रिलायंस डिजिटल से 17 आईफोन चोरी: बांस से ऊपर चढ़ा, हथौड़ी से शीशा तोड़ा; 11 लाख से अधिक क...
रायपुर में रिलायंस डिजिटल से 17 आईफोन चोरी: बांस से ऊपर चढ़ा, हथौड़ी से शीशा तोड़ा; 11 लाख से अधिक का माल ले उड़ा चोर
Raipur, CG
राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। एक शातिर चोर ने बांस के सहारे स्टोर की पहली मंजिल तक पहुंचकर कांच तोड़ा और 17 सीलबंद आईफोन, दो एप्पल वॉच और एक एयरपॉड समेत कुल 11 लाख रुपए से अधिक का सामान चुरा लिया। पूरी वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
आधी रात को दी वारदात को अंजाम
घटना 25 और 26 मई की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी स्टोर की ऊपरी मंजिल से दाखिल होता और ग्राउंड फ्लोर पर रखे एप्पल के महंगे उत्पादों को झोले में भरकर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है।
अलार्म से बचने के लिए अपनाई चालाकी
बताया जा रहा है कि स्टोर के पास एक शोरूम में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके चलते वहां बांस की संरचना खड़ी की गई थी। चोर ने इसी बांस के सहारे स्टोर की पहली मंजिल तक चढ़ाई की और मुख्य दरवाजे के अलार्म से बचते हुए ऊपर से शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। फिर सीढ़ियों की मदद से नीचे आकर सीधे आईफोन काउंटर को निशाना बनाया।
चोरी की स्कूटी से पहुंचा, नंबर प्लेट ढकी
चोरी में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी भी चोरी की निकली, जिसे चौबे कॉलोनी से उठाया गया था। आरोपी ने स्कूटी की नंबर प्लेट को कपड़े से ढक दिया था ताकि पहचान न हो सके। घटना के बाद चोर स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस को स्कूटी के साथ ही कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
पहले से की थी रेकी, केवल एप्पल प्रोडक्ट्स पर हाथ साफ
स्टोर मैनेजर सोमनाथ लसेर की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने केवल एप्पल के उत्पादों को ही टारगेट किया, जिससे स्पष्ट है कि उसने वारदात से पहले स्टोर की रेकी की थी। आस-पास मौजूद लोगों ने चोर को भागते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जांच जारी, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है और आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या करें अगर आपका स्मार्टफोन चोरी हो जाए?
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की मानें तो फोन चोरी या गुम हो जाने की स्थिति में घबराने की बजाय तुरंत इन कदमों को उठाएं:
-
नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।
-
CEIR पोर्टल पर जाकर IMEI नंबर से फोन को ब्लॉक करें।
-
फोन को ट्रैक करने के लिए Find My Device (Android) या Find My iPhone (iOS) ऑन रखें।
आवश्यक जानकारी:
-
IMEI नंबर
-
फोन का ब्रांड और मॉडल
-
खोने की तारीख, समय व स्थान
-
सिम कार्ड डिटेल्स
-
पहचान पत्र की कॉपी
-
घटना का संक्षिप्त विवरण
फोन के ऑन होते ही उसका पता लगना संभव हो सकता है, जिससे पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में मदद मिलती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए