रायपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, एक की मौके पर मौत; सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Raipur, cg

राजधानी में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रिज के पास हुआ और इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

 पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 30 वर्षीय प्रिया साहू के रूप में हुई है। टक्कर लगते ही वह करीब 20 फीट दूर उछलकर सड़क पर जा गिरी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। इस हादसे में रिया बंजारे और ललिता साहू नाम की दो महिलाएं भी घायल हुई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब महिलाएं रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की कार ने उन्हें रौंद दिया और चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि कार शहर की ओर से हाईवे की तरफ जा रही थी।

घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा इतना भयावह था कि लोग कुछ क्षण के लिए स्तब्ध रह गए। वहीं, पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित महिलाएं तेलीबांधा क्षेत्र की गली नंबर 5 में किराए के मकान में रहती थीं। हादसे के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों ने कार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग अब खुद की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, एक की मौके पर मौत; सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Raipur, cg

 पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 30 वर्षीय प्रिया साहू के रूप में हुई है। टक्कर लगते ही वह करीब 20 फीट दूर उछलकर सड़क पर जा गिरी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। इस हादसे में रिया बंजारे और ललिता साहू नाम की दो महिलाएं भी घायल हुई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब महिलाएं रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की कार ने उन्हें रौंद दिया और चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि कार शहर की ओर से हाईवे की तरफ जा रही थी।

घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा इतना भयावह था कि लोग कुछ क्षण के लिए स्तब्ध रह गए। वहीं, पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित महिलाएं तेलीबांधा क्षेत्र की गली नंबर 5 में किराए के मकान में रहती थीं। हादसे के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों ने कार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग अब खुद की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-raipur-a-high-speed-car-killed-three-women-on/article-19349

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.