रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

रायपुर (छ.ग.)

On

ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में ट्रक चालक पर FIR दर्ज

राजधानी रायपुर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार शाम गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना झाबक पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। पुलिस के अनुसार, भनपुरी की ओर से आ रहा ट्रक (क्रमांक CG 10 C 7416) तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान महेंद्र मडामे, निवासी सूर्य नगर, गोगांव के रूप में हुई है। वह निजी नौकरी करता था और रोज की तरह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन भी कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से शव को एम्बुलेंस के जरिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) की मॉर्चुरी भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाह ड्राइविंग सामने आई है। पुलिस का कहना है कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि झाबक पेट्रोल पंप के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। शाम के समय ट्रकों की तेज रफ्तार के कारण यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके, स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक निगरानी के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।

इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश और उनकी गति पर सख्त नियंत्रण जरूरी है।फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-raipur-a-speeding-truck-crushed-a-young-man-riding/article-41785

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.