रायपुर में मानवता शर्मसार: 8 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा किया, VIP रोड पर दुष्कर्म

On

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी करने वाली घटना सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची शहर के एक सिग्नल पर अन्य बच्चों के साथ लोगों से पैसे मांगकर गुजर-बसर करती थी। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक कार सवार युवक ने बच्ची और उसकी सहेली को खाना खिलाने का लालच देकर वाहन में बैठा लिया। इसके बाद वह उन्हें ललित महल क्षेत्र की ओर ले गया।

सहेली को उतारकर बच्ची को ले गया आगे

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने रास्ते में एक बच्ची को खाने का सामान लाने के बहाने उतार दिया और दूसरी बच्ची को कार में बैठाकर आगे ले गया। इसके बाद VIP रोड क्षेत्र में अपराध को अंजाम दिया गया।

परिजनों की सूचना पर शुरू हुई तलाश

जब बच्ची देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसीसीयू और तेलीबांधा थाना पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्ध वाहन की पहचान की। पूरी रात चले सर्च ऑपरेशन के बाद गुरुवार तड़के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। उसकी पहचान सिलतरा निवासी नवीन सोनी (21) के रूप में हुई है, जो एक ट्रैवल एजेंसी में ड्राइवर के रूप में काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लगातार सामने आ रहे मामलों से चिंता

उल्लेखनीय है कि रायपुर में बीते कुछ समय में नाबालिगों से जुड़े यौन अपराधों के मामले सामने आए हैं। इससे पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। लगातार हो रही घटनाओं ने शहर में बाल सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच प्राथमिकता पर की जा रही है और दोषी को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-raipur-humanity-is-ashamed-8-year-old-girl-was/article-45478

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.