- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में कांकेर की युवती से रेप: नौकरी का झांसा देकर बुलाया, जूस में नशीली दवा मिलाकर किया दुष्कर्...
रायपुर में कांकेर की युवती से रेप: नौकरी का झांसा देकर बुलाया, जूस में नशीली दवा मिलाकर किया दुष्कर्म
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है, जहां कांकेर की एक युवती को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
आरोपी ने न केवल रेप किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल भी करता रहा। मामला रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
फेसबुक से पहचान, खुद को बताया पुलिस अफसर
युवती की आरोपी से पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी। आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा (55) ने खुद को पुलिस विभाग में कार्यरत अफसर बताया और भरोसा जीतते हुए युवती से संपर्क बढ़ाया। 3 अक्टूबर 2024 को उसने युवती को रायपुर बुलाया और बस स्टैंड से अपनी गाड़ी में बैठाकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित एक सुनसान मकान में ले गया।
जूस में नशीली दवा मिलाकर किया रेप, बनाया वीडियो
वहां आरोपी ने युवती को जूस में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश में आने के बाद आरोपी ने उसे चुपचाप बस में बैठाकर कांकेर वापस भेज दिया।
वीडियो वायरल की धमकी देकर बार-बार बुलाता रहा रायपुर
कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती को दोबारा रायपुर आने को कहा। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और गाली-गलौज की। डर और लोकलाज की वजह से युवती बार-बार रायपुर आती रही और अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म का सिलसिला चलता रहा।
तंग आकर दर्ज कराई शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
आखिरकार हिम्मत जुटाकर युवती ने 13 जुलाई को डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंद्रप्रस्थ कॉलोनी रायपुरा में छापा मारा और आरोपी चन्द्रमा मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 296, 351(3), 115(2) के तहत अपराध क्रमांक 275/25 दर्ज किया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए