रायपुर में 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या: चाकू और पत्थर से वार कर खेत में फेंका, CCTV में दिखा संदेही युवक

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। खरोरा थाना क्षेत्र के बेल्दार सिवनी गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा मुस्कान धीवर की चाकू और पत्थर से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें छात्रा एक युवक के साथ बाइक पर जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने उसे इस हत्याकांड का संदेही माना है और आरोपी साहिल धीवर की तलाश तेज कर दी है।

खेत में मिली लाश, शरीर पर कई घाव

पुलिस को 27 जून की दोपहर सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के पास खेत में एक युवती की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि युवती के चेहरे, पेट और सीने पर धारदार हथियार के निशान थे। साथ ही, सिर पर पत्थर से कुचलने के भी गंभीर चोट के निशान थे।

मृतिका को घसीटने के निशान, आसपास गिरी हुई चप्पलें और एक खून से सना चाकू भी बरामद किया गया। घटनास्थल पर संघर्ष की स्थिति देखी गई।

आरोपी के सामान से हुई पहचान

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका 26 जून को हल्की बारिश के दौरान अपने रिश्तेदार साहिल धीवर के साथ घर से निकली थी। जब वह रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और अगले दिन उसकी लाश मिली।

घटनास्थल से संदेही साहिल का गमछा और चप्पल बरामद हुए हैं, जिनकी पहचान उसके पिता ने की है। आरोपी की बाइक भाटापारा रेलवे स्टेशन पर लावारिस खड़ी मिली है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है।

छात्रा थी मेधावी, परिवार में मचा कोहराम

निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा रही मुस्कान धीवर के पिता इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। उसकी मां गृहिणी हैं और दो भाई हैं, जिनमें एक बड़ा भाई दुकान में पिता का हाथ बंटाता है, जबकि छोटा भाई कक्षा 8वीं में पढ़ता है। छात्रा की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

FSL और खरोरा पुलिस की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। साहिल धीवर पर हत्या का संदेह गहराता जा रहा है, क्योंकि घटनास्थल से जुड़े सभी सुराग उसी की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है, वहीं अपराध के पीछे की मंशा और वजह की भी जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या: चाकू और पत्थर से वार कर खेत में फेंका, CCTV में दिखा संदेही युवक

Raipur, CG

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें छात्रा एक युवक के साथ बाइक पर जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने उसे इस हत्याकांड का संदेही माना है और आरोपी साहिल धीवर की तलाश तेज कर दी है।

खेत में मिली लाश, शरीर पर कई घाव

पुलिस को 27 जून की दोपहर सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के पास खेत में एक युवती की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि युवती के चेहरे, पेट और सीने पर धारदार हथियार के निशान थे। साथ ही, सिर पर पत्थर से कुचलने के भी गंभीर चोट के निशान थे।

मृतिका को घसीटने के निशान, आसपास गिरी हुई चप्पलें और एक खून से सना चाकू भी बरामद किया गया। घटनास्थल पर संघर्ष की स्थिति देखी गई।

आरोपी के सामान से हुई पहचान

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका 26 जून को हल्की बारिश के दौरान अपने रिश्तेदार साहिल धीवर के साथ घर से निकली थी। जब वह रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और अगले दिन उसकी लाश मिली।

घटनास्थल से संदेही साहिल का गमछा और चप्पल बरामद हुए हैं, जिनकी पहचान उसके पिता ने की है। आरोपी की बाइक भाटापारा रेलवे स्टेशन पर लावारिस खड़ी मिली है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है।

छात्रा थी मेधावी, परिवार में मचा कोहराम

निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा रही मुस्कान धीवर के पिता इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। उसकी मां गृहिणी हैं और दो भाई हैं, जिनमें एक बड़ा भाई दुकान में पिता का हाथ बंटाता है, जबकि छोटा भाई कक्षा 8वीं में पढ़ता है। छात्रा की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

FSL और खरोरा पुलिस की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। साहिल धीवर पर हत्या का संदेह गहराता जा रहा है, क्योंकि घटनास्थल से जुड़े सभी सुराग उसी की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है, वहीं अपराध के पीछे की मंशा और वजह की भी जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-raipur-the-10th-student-brutally-murdered-and-thrown-in/article-25962

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.