- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में आज धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की बहार, सद्भावना सत्संग से लेकर तीजन बाई सम्मान समारोह
रायपुर में आज धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की बहार, सद्भावना सत्संग से लेकर तीजन बाई सम्मान समारोह तक
Raipur, CG
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचेंगे। वे सुबह 10:30 बजे स्टेट प्लेन से रायगढ़ रवाना होंगे और 11:00 बजे ओ.पी. जिंदल एयरस्ट्रिप पर पहुंचकर अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट में “श्री गुरु दर्शनम्” करेंगे।
इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे कलेक्टोरेट परिसर में “रेडी टू ईट” कार्यक्रम के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र वितरित करेंगे। कोसमनारा ग्राम में आरक्षित कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 2:45 बजे रायगढ़ से रवाना होकर शाम 3:45 बजे रायपुर लौटेंगे।
राजधानी रायपुर में आज कई धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
-
सद्भावना सत्संग समारोह: मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा श्रीमहामाया देवी मंदिर परिसर में प्रातः 8 बजे से भजन-पूजन एवं सत्संग का आयोजन।
-
नारी संस्कार शिविर: साध्वी भाविताश्री के प्रवचन और गेम शो देसाई भवन, देवेंद्र नगर में।
-
पंडवानी सम्मान समारोह: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के सम्मान में कार्यक्रम, शहीद स्मारक सभागार में दोपहर 3 बजे से।
छत्तीसगढ़ के पैरा कैनो खिलाड़ी भोपाल में लेंगे प्रशिक्षण
राज्य के 19 निःशक्त खिलाड़ियों को पैरा कैनोइंग की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भोपाल के पैरा कैनो सेंटर भेजा जाएगा। अर्जुन पुरस्कार विजेता प्राची यादव और प्रशिक्षकों ने बूढ़ातालाब पर वर्कशॉप में तकनीकी प्रशिक्षण दिया। खिलाड़ियों को श्वास नियंत्रण और कंधों की ताकत पर विशेष ध्यान देने के टिप्स दिए गए।
क्रिकेट ट्रायल में 1100 युवा खिलाड़ी कल से आजमाएंगे किस्मत
11 जुलाई से रायपुर में जिला क्रिकेट संघ का चयन ट्रायल शुरू हो रहा है। अंडर-14, 16, 19 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए मैग्नेटो मॉल के पास इंडोर एकेडमी में ट्रायल होगा।
अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में रिकॉर्ड संख्या में आवेदन के कारण ट्रायल दो-दो दिन चलेंगे।
कबीरधाम में आकाशीय बिजली से दो महिलाओं की मौत, कसडोल में सर्पदंश से बालिका की जान
कबीरधाम के बाहपानी गांव में मंगलवार शाम को भाजी तोड़ने गईं तिहरी बाई और राम बाई की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
वहीं, कसडोल के ठाकुरदिया गांव में रात को सोते समय मां-बेटी को सर्प ने डस लिया। 9 वर्षीय देविका की मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
बिलासपुर: अवैध प्लाटिंग पर निगम सख्त, 6 जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक
बिलासपुर के घुरू क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। छह जमीनों की रजिस्ट्री रोकने हेतु उप पंजीयक को पत्र भेजा गया है। बिना लेआउट प्लान और स्वीकृति के किए गए भूखंड विभाजन पर निगम सख्ती बरत रहा है।
पहले भी 142 रजिस्ट्रियों पर रोक लगाने की कार्रवाई की जा चुकी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए