रायपुर में कोविड के 3 और नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 13 पहुंचे; सभी में हल्के लक्षण

Raipur, CG

राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण फिर से धीरे-धीरे सिर उठाने लगा है। बुधवार को कोविड-19 के 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इनमें से 12 मरीज होम क्वारंटाइन में हैं, जबकि एक मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। राहत की बात यह है कि सभी मामलों में लक्षण हल्के हैं और कोई गंभीर केस सामने नहीं आया है।

मंगलवार को भी 3 संक्रमितों की पहचान हुई थी। बीते दो दिनों में कुल 7 नए एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। रायपुर के सीएमओ डॉ. मिथलेश चौधरी के मुताबिक अब तक 15 मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई है, जिनमें से 2 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, फिर भी संक्रमण

इन मामलों में किसी भी मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है, जिससे अंदेशा है कि संक्रमण अब स्थानीय स्तर पर फैल रहा है। राजधानी में खांसी, सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नई सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की नई एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) जैसे लक्षणों वाले मरीजों की स्क्रीनिंग के आदेश दिए हैं। संबंधित मरीजों के सैंपल कोविड जांच के लिए भेजने को भी कहा गया है। सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे लक्षण वाले मरीजों की रिपोर्ट तुरंत इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन सेंटर को दें।

जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल एम्स भेजने की तैयारी

संभावित नए वैरिएंट्स की पहचान के लिए आवश्यकता पड़ने पर एम्स रायपुर को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। वहीं, मितानिनों के माध्यम से सामुदायिक निगरानी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है। साथ ही सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में कोविड के 3 और नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 13 पहुंचे; सभी में हल्के लक्षण

Raipur, CG

मंगलवार को भी 3 संक्रमितों की पहचान हुई थी। बीते दो दिनों में कुल 7 नए एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। रायपुर के सीएमओ डॉ. मिथलेश चौधरी के मुताबिक अब तक 15 मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई है, जिनमें से 2 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, फिर भी संक्रमण

इन मामलों में किसी भी मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है, जिससे अंदेशा है कि संक्रमण अब स्थानीय स्तर पर फैल रहा है। राजधानी में खांसी, सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नई सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की नई एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) जैसे लक्षणों वाले मरीजों की स्क्रीनिंग के आदेश दिए हैं। संबंधित मरीजों के सैंपल कोविड जांच के लिए भेजने को भी कहा गया है। सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे लक्षण वाले मरीजों की रिपोर्ट तुरंत इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन सेंटर को दें।

जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल एम्स भेजने की तैयारी

संभावित नए वैरिएंट्स की पहचान के लिए आवश्यकता पड़ने पर एम्स रायपुर को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। वहीं, मितानिनों के माध्यम से सामुदायिक निगरानी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है। साथ ही सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-raipur-today-three-more-patients-of-kovid-military-active/article-23217

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.