युक्तियुक्तकरण में छत्तीसगढ़ शासन को बड़ी सफलता: 6 जिलों में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी, 1500 से अधिक को नई पोस्टिंग

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के 6 जिलों में अतिशेष सहायक शिक्षक, प्रधान शिक्षक और व्याख्याता की काउंसलिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। अब तक 1500 से अधिक शिक्षकों को नई पदस्थापना दी जा चुकी है। यह प्रक्रिया कोरबा, सुकमा, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार और सूरजपुर जिलों में संपन्न हुई है। साथ ही, मुंगेली, राजनांदगांव, बालोद और दुर्ग जिलों में काउंसलिंग जारी है।

शिक्षकों की नियुक्ति उनकी वरिष्ठता और उपलब्ध रिक्त पदों के अनुसार की गई है। इस युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य शिक्षा संसाधनों का बेहतर समायोजन करना और गुणवत्ता सुधारना है।

राज्य के कुल 10,463 स्कूलों में से केवल 166 स्कूलों का समायोजन किया जाएगा। इनमें से 133 ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे स्कूल हैं जिनमें छात्र संख्या 10 से कम है और एक किलोमीटर के भीतर दूसरा स्कूल संचालित है। शहरी क्षेत्र में 33 स्कूल ऐसे हैं जिनमें छात्र संख्या 30 से कम है और 500 मीटर के दायरे में दूसरा स्कूल मौजूद है। इन स्कूलों को नजदीकी बेहतर स्कूलों में समायोजित किया जाएगा, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और संसाधन मिल सकें।

छत्तीसगढ़ सरकार का मानना है कि इस युक्तियुक्तकरण से शिक्षा का स्तर बेहतर होगा, बच्चों को विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे और स्कूलों में लाइब्रेरी, लैब तथा कंप्यूटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कदम शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है जो आने वाली पीढ़ी के लिए मजबूत आधार तैयार करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

युक्तियुक्तकरण में छत्तीसगढ़ शासन को बड़ी सफलता: 6 जिलों में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी, 1500 से अधिक को नई पोस्टिंग

Raipur, CG

शिक्षकों की नियुक्ति उनकी वरिष्ठता और उपलब्ध रिक्त पदों के अनुसार की गई है। इस युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य शिक्षा संसाधनों का बेहतर समायोजन करना और गुणवत्ता सुधारना है।

राज्य के कुल 10,463 स्कूलों में से केवल 166 स्कूलों का समायोजन किया जाएगा। इनमें से 133 ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे स्कूल हैं जिनमें छात्र संख्या 10 से कम है और एक किलोमीटर के भीतर दूसरा स्कूल संचालित है। शहरी क्षेत्र में 33 स्कूल ऐसे हैं जिनमें छात्र संख्या 30 से कम है और 500 मीटर के दायरे में दूसरा स्कूल मौजूद है। इन स्कूलों को नजदीकी बेहतर स्कूलों में समायोजित किया जाएगा, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और संसाधन मिल सकें।

छत्तीसगढ़ सरकार का मानना है कि इस युक्तियुक्तकरण से शिक्षा का स्तर बेहतर होगा, बच्चों को विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे और स्कूलों में लाइब्रेरी, लैब तथा कंप्यूटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कदम शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है जो आने वाली पीढ़ी के लिए मजबूत आधार तैयार करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-rationalization-chhattisgarh-government-has-a-big-success-in-6/article-22966

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.