सक्ती में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला: साइड मांगने पर हुआ विवाद, दशगात्र से लौटते वक्त हमला; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sakti, CG

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साइड मांगने पर विवाद के बाद एक युवक को कुल्हाड़ी और डंडे से तब तक पीटा गया, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के सकर्रा गांव का है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दशगात्र से लौट रहा था पीड़ित

घायल युवक की पहचान भूपेंद्र साहू के रूप में हुई है। वह 23 जून को गांव में आयोजित दशगात्र भोज में शामिल होकर लौट रहा था, तभी रास्ते में तीन युवकों से साइड को लेकर कहासुनी हो गई, जो अचानक हिंसक झड़प में बदल गई।

कुल्हाड़ी और डंडे से किया हमला

गुस्से में आरोपी दशगात्र वाले घर से कुल्हाड़ी और डंडा लेकर आए और भूपेंद्र पर टूट पड़े। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि भूपेंद्र को तब तक पीटा गया जब तक वह सड़क पर बेहोश होकर गिर नहीं गया

 हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

घटना के बाद स्थानीय राहगीरों ने भूपेंद्र को पानी पिलाया और परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। उसे सिर और पसली में गंभीर चोटें आई हैं।

 तीन आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूल

पीड़ित की मां श्यामबाई साहू की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी हैं:

  • युगल किशोर चंद्रा (26 वर्ष)

  • शशि किशोर चंद्रा (24 वर्ष)

  • सुनील कुमार चंद्रा (20 वर्ष)

एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 आरोपी अलग-अलग गांवों के रहने वाले

जानकारी के अनुसार, युगल और शशि मूल रूप से ग्राम सिंघरा के निवासी हैं और रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर में रहते हैं, जबकि सुनील कटारी गांव का रहने वाला है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सक्ती में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला: साइड मांगने पर हुआ विवाद, दशगात्र से लौटते वक्त हमला; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sakti, CG

दशगात्र से लौट रहा था पीड़ित

घायल युवक की पहचान भूपेंद्र साहू के रूप में हुई है। वह 23 जून को गांव में आयोजित दशगात्र भोज में शामिल होकर लौट रहा था, तभी रास्ते में तीन युवकों से साइड को लेकर कहासुनी हो गई, जो अचानक हिंसक झड़प में बदल गई।

कुल्हाड़ी और डंडे से किया हमला

गुस्से में आरोपी दशगात्र वाले घर से कुल्हाड़ी और डंडा लेकर आए और भूपेंद्र पर टूट पड़े। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि भूपेंद्र को तब तक पीटा गया जब तक वह सड़क पर बेहोश होकर गिर नहीं गया

 हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

घटना के बाद स्थानीय राहगीरों ने भूपेंद्र को पानी पिलाया और परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। उसे सिर और पसली में गंभीर चोटें आई हैं।

 तीन आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूल

पीड़ित की मां श्यामबाई साहू की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी हैं:

  • युगल किशोर चंद्रा (26 वर्ष)

  • शशि किशोर चंद्रा (24 वर्ष)

  • सुनील कुमार चंद्रा (20 वर्ष)

एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 आरोपी अलग-अलग गांवों के रहने वाले

जानकारी के अनुसार, युगल और शशि मूल रूप से ग्राम सिंघरा के निवासी हैं और रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर में रहते हैं, जबकि सुनील कटारी गांव का रहने वाला है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-sakti-a-dispute-over-a-deadly-attack-on-a/article-25415

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.