सुकमा में सुरक्षबालों को बड़ी कामयाबी, 2 महिलाओं समेत 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर, लाखों का था इनाम

Sukma, CG

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 4 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरकार इन नक्सलियों को 50-50 हजरा रुपए की प्रोत्साहन राशि दी है। इसमें 2 महिलाओं ने भी सरेंडर किया है।

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 20 लाख रूपये के इनामी चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है। ये नक्सली जिला बटालियन नंबर 1 की कंपनी नंबर 2 के इलाके में सक्रिय थे। सूचना के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और उनके शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। इसमें संतोष उर्फ सन्ना बारसे (28), अरूण उर्फ माड़वी हुर्रा (20), सोड़ी मुक्का (26) और माड़वी रोशनी ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है। नक्सली संतोष और अरूण पर आठ-आठ लाख रूपये का इनाम है जबकि सोड़ी मुक्का और माड़वी रोशनी पर दो-दो लाख रूपये का इनाम है।

50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली अरूण इस वर्ष फरवरी में नेशनल पार्क एरिया में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। इस मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए थे। वह इस वर्ष मार्च में हंड्री गांव के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल था। इस घटना में 26 नक्सली मारे गए थे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 'छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति-2025' के तहत 50-50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

पुलिस ने क्या कहा?

बता दें कि सीआरपीएफ की 131 बटालियन और नक्सल विरोधी टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह एक बड़ी कामयाबी है और हमें उम्मीद है कि और नक्सली भी सरेंडर करेंगे। हम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में प्रतिबद्ध हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

सुकमा में सुरक्षबालों को बड़ी कामयाबी, 2 महिलाओं समेत 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर, लाखों का था इनाम

Sukma, CG

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 20 लाख रूपये के इनामी चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है। ये नक्सली जिला बटालियन नंबर 1 की कंपनी नंबर 2 के इलाके में सक्रिय थे। सूचना के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और उनके शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। इसमें संतोष उर्फ सन्ना बारसे (28), अरूण उर्फ माड़वी हुर्रा (20), सोड़ी मुक्का (26) और माड़वी रोशनी ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है। नक्सली संतोष और अरूण पर आठ-आठ लाख रूपये का इनाम है जबकि सोड़ी मुक्का और माड़वी रोशनी पर दो-दो लाख रूपये का इनाम है।

50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली अरूण इस वर्ष फरवरी में नेशनल पार्क एरिया में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। इस मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए थे। वह इस वर्ष मार्च में हंड्री गांव के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल था। इस घटना में 26 नक्सली मारे गए थे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 'छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति-2025' के तहत 50-50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

पुलिस ने क्या कहा?

बता दें कि सीआरपीएफ की 131 बटालियन और नक्सल विरोधी टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह एक बड़ी कामयाबी है और हमें उम्मीद है कि और नक्सली भी सरेंडर करेंगे। हम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में प्रतिबद्ध हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-sukma-4-naxalites-including-2-women-were-rewarded-for/article-16809

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.