सुकमा में नक्सलवाद को बड़ा झटका: 40 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दंपती भी शामिल

Sukma, CG

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आई, जहां कुल 22 हार्डकोर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक इनामी नक्सली दंपती भी शामिल है, जिन पर क्रमशः 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

जिला पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों की मौजूदगी में इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और हथियार डालते हुए सामाजिक जीवन की ओर कदम बढ़ाया। अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी पर कुल ₹40 लाख 50 हजार का इनाम घोषित था।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर घोषित था इतना इनाम:

  • 8 लाख रुपये: एक पुरुष व एक महिला नक्सली

  • 5 लाख रुपये: एक पुरुष व एक महिला नक्सली

  • 2 लाख रुपये: दो पुरुष व पाँच महिला नक्सली

  • 50 हजार रुपये: एक अन्य नक्सली

आत्मसमर्पण के पीछे सरकार की नीति और दबाव का असर

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित की उपस्थिति में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे सामाजिक विकास कार्यों का परिणाम है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने स्वीकार किया कि वे जंगलों की जिंदगी और हिंसात्मक गतिविधियों से अब ऊब चुके हैं और सामान्य जीवन जीने की इच्छा रखते हैं।

मुख्यधारा में लौटने वालों को मिलेगा पुनर्वास का लाभ

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने कहा,

“यह न सिर्फ हमारी रणनीति की जीत है, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है। आने वाले समय में और भी नक्सली मुख्यधारा में लौट सकते हैं।”

राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि हथियार छोड़ने वाले सभी नक्सलियों को पुनर्वास, सुरक्षा और सामाजिक पुनर्स्थापन का पूरा लाभ दिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Apr 2025 By दैनिक जागरण

सुकमा में नक्सलवाद को बड़ा झटका: 40 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दंपती भी शामिल

Sukma, CG

जिला पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों की मौजूदगी में इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और हथियार डालते हुए सामाजिक जीवन की ओर कदम बढ़ाया। अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी पर कुल ₹40 लाख 50 हजार का इनाम घोषित था।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर घोषित था इतना इनाम:

  • 8 लाख रुपये: एक पुरुष व एक महिला नक्सली

  • 5 लाख रुपये: एक पुरुष व एक महिला नक्सली

  • 2 लाख रुपये: दो पुरुष व पाँच महिला नक्सली

  • 50 हजार रुपये: एक अन्य नक्सली

आत्मसमर्पण के पीछे सरकार की नीति और दबाव का असर

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित की उपस्थिति में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे सामाजिक विकास कार्यों का परिणाम है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने स्वीकार किया कि वे जंगलों की जिंदगी और हिंसात्मक गतिविधियों से अब ऊब चुके हैं और सामान्य जीवन जीने की इच्छा रखते हैं।

मुख्यधारा में लौटने वालों को मिलेगा पुनर्वास का लाभ

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने कहा,

“यह न सिर्फ हमारी रणनीति की जीत है, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है। आने वाले समय में और भी नक्सली मुख्यधारा में लौट सकते हैं।”

राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि हथियार छोड़ने वाले सभी नक्सलियों को पुनर्वास, सुरक्षा और सामाजिक पुनर्स्थापन का पूरा लाभ दिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-sukma-a-big-shock-to-naxalism-22-naxalites-of/article-18016

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.