- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सुकमा मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, मौके से हथियार बरामद, सीएम ने की जवानों की तारीफ
सुकमा मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, मौके से हथियार बरामद, सीएम ने की जवानों की तारीफ
Sukma, CG
डीआरजी और कोबरा बटालियन की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी. सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया.
किस्टाराम इलाके में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं. मारे गए माओवादियों के हथियार भी मौके से जवानों ने बरामद किए हैं. इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है. मुठभेड़ उस वक्त हुई जब जवान सर्चिंग के लिए इलाके में निकले थे. दोनों ओर से काफी देर तक रुक रुककर फायरिंग होती रही. फायरिंग बंद होने के बाद जवानों ने दो माओवादियों की डेड बॉडी बरामद की.
सीएम साय ने की सुरक्षाबलों की तारीफ: सुकमा एनकाउंटर में 2 नक्सलियों के मारे जाने पर सीएम विष्णु देव साय ने जवानों की तारीफ की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के बस्तर रेंज में पिछले 60 दिनों में 67 कट्टर नक्सलियों को मार गिराया गया है.
जब से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन वाली सरकार आई है, तब से नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई तेज हो गई है. पिछले 13 महीनों में 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, 985 से अधिक ने आत्मसमर्पण किया है और 1,177 को गिरफ्तार किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने संकल्प लिया है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा. हम इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं - विष्णु देव साय, सीएम
माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार को शुरू किए गए अभियान में जिला रिजर्व गार्ड और सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) के जवान शामिल थे - किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक, सुकमा
सुकमा में नक्सल ऑपरेशन: सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मिली जानकारी के मुताबिक थाना किस्टाराम क्षेत्र में माओवादियों के उपस्थिति के सूचना मिली थी. जिसके बाद शुक्रवार को जिला सुकमा डीआरजी और कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान के लिए रवाना हुई. आज सुबह से नक्सलियों और जवानों के बीच फायरिंग शुरू हो गई. दोनों ओर से रुक रुककर गोली बारी हो रही है. मुठभेड़ स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के जवान सघन सर्चिंग कर रहे हैं. एसपी ने बताया कि नक्सल ऑपरेशन पूरा होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी.
बस्तर में साल 2025 में अब तक की मुठभेड़:
9 फरवरी को बीजापुर एनकाउंटर में जवानों ने 31 माओवादियों को ढेर कर दिया था. मारे गए माओवादियों पर कुल 1 करोड़ 10 लाख का इनाम घोषित था.
3 फरवरी को कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सल एनकाउंडर में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर
1 फरवरी को बीजापुर के गंगालूर में बड़ा नक्सल एनकाउंटर हुआ. 8 नक्सली मारे गए
17 जनवरी बीजापुर सुकमा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के शव बरामद
6 जनवरी बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, ड्राइवर की मौत
5 जनवरी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद
3 जनवरी गरियाबंद एनकाउंटर में 3 नक्सली ढेर
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए