- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सूरजपुर में चोरी के शक में 2 युवकों को जूतों की माला पहनाकर घुमाया, जानें पूरा मामला
सूरजपुर में चोरी के शक में 2 युवकों को जूतों की माला पहनाकर घुमाया, जानें पूरा मामला
सूरजपुर (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में चोरी के आरोप में दो युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोरी के आरोप में दो युवकों को कथित तौर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवक पीठ पर पंप लादे नजर आ रहे हैं। ग्रामीण उनके आसपास चलते दिखाई दे रहे हैं। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के छिंदिया गांव का है। पुलिस ने पीड़ित युवकों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक धनसाय (35) और मुकेश (25) खेती-किसानी का काम करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों खेत से समरसिबल पंप चोरी कर रहे थे और उन्हें मौके पर पकड़ लिया गया। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने कथित तौर पर दोनों युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इतना ही नहीं, चोरी का सामान उनकी पीठ पर रखकर गांव में घुमाया गया। घटना के दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद मामला सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक काफी डरे हुए थे और पूरे घटनाक्रम के दौरान विरोध भी नहीं कर पाए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवकों का मुलाहिजा कराया जा रहा है। अगर जांच में मारपीट या जबरन अपमानित करने की पुष्टि होती है तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ कहा है कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। चोरी का आरोप होने पर भी किसी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर भी लोगों की पहचान की जा रही है।
सूरजपुर जिले में एक महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले पस्ता गांव में एक युवक पर सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी करने का आरोप लगा था। उस मामले में भी ग्रामीणों ने युवक को पंचायत में बुलाकर उसका आधा सिर मुंडवा दिया था। गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया था। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट भी की गई थी और उसकी पत्नी को भी भीड़ के बीच अपमानित किया गया। उस घटना के बाद भी पुलिस ने जांच और कार्रवाई की बात कही थी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए