सरगुजा में करंट से दो किसानों की मौत, फसल बचाने के लिए लगाया था तार

Surguja, CG

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगी के पंडरीपानी गांव में बीती रात करंट की चपेट में आने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक विष्णु माझी (35) और नीर साय यादव (40) थे। बताया जा रहा है कि धान की फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार की बाड़ बनाई गई थी, जिस पर बिजली का करंट लगा हुआ था। इसी तार के संपर्क में आने से दोनों किसान हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार, विष्णु माझी अपने ससुराल पंडरीपानी में रह रहे थे। शुक्रवार को वह नीर साय यादव के घर छप्पर सुधारने गए थे। शाम करीब 7 बजे नीर साय यादव विष्णु माझी को छोड़ने खेत के रास्ते लौट रहे थे। तभी रघुनाथ माझी के खेत में लगे करंट वाले तार के संपर्क में आ गए। विष्णु माझी तार से चिपक गए, उनकी मदद को दौड़े नीर साय यादव भी तार में फंस गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों के शव देर रात तक खेत में पड़े रहे क्योंकि परिवार वालों को उनकी जानकारी नहीं थी। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो उन्होंने दोनों शव देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई दिलीप दुबे ने बताया कि किसान द्वारा फसल को मवेशियों से बचाने के लिए तार की बाड़ बनायी गई थी, जिसे सीधे बिजली के खंभे से जोड़ा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करंट काफी समय से तार में था, जिससे यह हादसा हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

सरगुजा में करंट से दो किसानों की मौत, फसल बचाने के लिए लगाया था तार

Surguja, CG

मृतक विष्णु माझी (35) और नीर साय यादव (40) थे। बताया जा रहा है कि धान की फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार की बाड़ बनाई गई थी, जिस पर बिजली का करंट लगा हुआ था। इसी तार के संपर्क में आने से दोनों किसान हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार, विष्णु माझी अपने ससुराल पंडरीपानी में रह रहे थे। शुक्रवार को वह नीर साय यादव के घर छप्पर सुधारने गए थे। शाम करीब 7 बजे नीर साय यादव विष्णु माझी को छोड़ने खेत के रास्ते लौट रहे थे। तभी रघुनाथ माझी के खेत में लगे करंट वाले तार के संपर्क में आ गए। विष्णु माझी तार से चिपक गए, उनकी मदद को दौड़े नीर साय यादव भी तार में फंस गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों के शव देर रात तक खेत में पड़े रहे क्योंकि परिवार वालों को उनकी जानकारी नहीं थी। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो उन्होंने दोनों शव देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई दिलीप दुबे ने बताया कि किसान द्वारा फसल को मवेशियों से बचाने के लिए तार की बाड़ बनायी गई थी, जिसे सीधे बिजली के खंभे से जोड़ा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करंट काफी समय से तार में था, जिससे यह हादसा हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-surguja-two-farmers-died-due-to-current-to-save/article-22761

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.