- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- 26वें एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने इतिहास रचा, 200 मीटर फाइनल में जी...
26वें एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने इतिहास रचा, 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य पदक और बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
Sports
दक्षिण कोरिया में आयोजित 26वें एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने एक बार फिर अपनी धाक जमाई है। जशपुर जिले के छोटे से गांव घुईटांगर के 21 वर्षीय इस धावक ने पुरुष 200 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीतते हुए न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है। अनिमेष ने इस दौरान 20.32 सेकंड का शानदार समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
इस उपलब्धि के साथ अनिमेष ने अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ा था, जो इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 20.40 सेकंड था। इस प्रतियोगिता में जापान के तोवा उजावा ने 20.12 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि सऊदी अरब के अब्दुलअजीज अताफी ने 20.31 सेकंड के साथ रजत पदक हासिल किया।
अनिमेष कुजूर के परिवार की भी कहानी प्रेरणादायक है। उनके पिता अमृत कुजूर बलौदा बाजार जिले में ट्रैफिक डीएसपी हैं, वहीं मां एसपी ऑफिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। अनिमेष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अंबिकापुर के सैनिक स्कूल से प्राप्त की है। उनका छोटा भाई अनिकेत कुजूर रायपुर में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है।
धावक अनिमेष ने अपनी शुरुआती ट्रेनिंग रायपुर में कोच दिनेश टांडी के मार्गदर्शन में रविशंकर यूनिवर्सिटी के प्रैक्टिस मैदान में ली। वे अपने मौसा समीर कुजूर और मौसी अनिमा एस कुजूर के घर में रहकर तैयारियां करते थे। साल 2023 में रिलायंस के कोच मार्टिन ओबियंस ने अनिमेष की प्रतिभा पहचानी और उन्हें ओडिशा ले जाकर उनकी ट्रेनिंग और बेहतर बनाई। मार्टिन की देखरेख में अनिमेष ने जी-तोड़ मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन मांझी ने भी अनिमेष की इस सफलता पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य और आने वाले खेल आयोजनों में नई उपलब्धियां हासिल करने की कामना की।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए