सीडी कांड में भूपेश बघेल को सीबीआई कोर्ट ने किया बरी, पूर्व सीएम ने कहा- 'सत्यमेव जयते'

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सीबीआई कोर्ट ने 2017 के अश्लील सीडी मामले में बड़ी राहत दी.

रायपुर की एक विशेष सीबीआई अदालत ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 2017 के कथित सेक्स सीडी मामले में बरी कर दिया है. कोर्ट ने सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए ये फैसला सुनाया.

सीडी कांड में भूपेश बघेल को राहत: मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका रायपुर के सीबीआई कोर्ट में पेश हुए. विशेष मजिस्ट्रेट (सीबीआई) रायपुर भूपेश कुमार बसंत ने बघेल के बरी करने के आवेदन पर विचार किया और उन्हें राहत दी. वरिष्ठ वकील मनीष दत्त ने बताया कि विशेष मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले में दायर आरोपपत्र में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं. कोर्ट के आदेश की कॉपी आज उपलब्ध कराई जाएगी.

    सीडी कांड में राहत मिलने के बाद बघेल का पोस्ट: सीडी कांड में सीबीआई कोर्ट से राहत मिलने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा- "सत्यमेव जयते."

    बघेल को बरी करने के बाद कांग्रेस उत्साहित: सीडी कांड में भूपेश बघेल को बरी करने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी इसे सत्य की जीत बताई. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-" अंततः सत्य की जीत और षड़यंत्र की हार हुई. AICC के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीडी कांड में लगाए गए आरोपों को सीबीआई की विशेष अदालत ने निराधार बताते हुऐ मुकदमे को खारिज कर दिया है."

    प्रदेश कांग्रेस संचार विंग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सीबीआई कोर्ट के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा, "सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता."

      सीडी कांड क्या है : अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में एक बहुचर्चित सीडी सामने आई थी. जिसे कथित रूप से तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री का बताया गया. इसी दौरान रायपुर के पंडरी पुलिस स्टेशन में तत्कालीन भाजपा नेता की शिकायत पर ब्लैकमेल और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात कॉलर उन्हें ये कहकर परेशान कर रहा है कि बड़े बीजेपी नेता की उनके पास सीडी है. जांच के बाद एक सर्च टीम दिल्ली भेजी गई और वरिष्ठ पत्रकार और बघेल के करीबी सहयोगी विनोद वर्मा को 27 अक्टूबर, 2017 को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया.

      वर्मा की गिरफ्तारी के बाद, कथित तौर पर तत्कालीन बीजेपी के मंत्री का एक वीडियो सामने आया. जिसके बाद मंत्री ने रायपुर के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर "फर्जी सीडी" के माध्यम से उनकी छवि खराब करने के लिए तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और विनोद वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. छत्तीसगढ़ सरकार ने घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश की. इस मामले में भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया गया. बाद में विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. पूर्व सीएम और कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि उनके खिलाफ कार्रवाई राजनीति से प्रेरित थी. बाद में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की और बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया. बघेल ने अपने सहयोगी वर्मा को राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया.

      -----------------

      हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
      🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
      🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
      🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
      🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

      📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
      👉 आज ही जुड़िए

      www.dainikjagranmpcg.com
      05 Mar 2025 By दैनिक जागरण

      सीडी कांड में भूपेश बघेल को सीबीआई कोर्ट ने किया बरी, पूर्व सीएम ने कहा- 'सत्यमेव जयते'

      Raipur, CG

      रायपुर की एक विशेष सीबीआई अदालत ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 2017 के कथित सेक्स सीडी मामले में बरी कर दिया है. कोर्ट ने सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए ये फैसला सुनाया.

      सीडी कांड में भूपेश बघेल को राहत: मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका रायपुर के सीबीआई कोर्ट में पेश हुए. विशेष मजिस्ट्रेट (सीबीआई) रायपुर भूपेश कुमार बसंत ने बघेल के बरी करने के आवेदन पर विचार किया और उन्हें राहत दी. वरिष्ठ वकील मनीष दत्त ने बताया कि विशेष मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले में दायर आरोपपत्र में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं. कोर्ट के आदेश की कॉपी आज उपलब्ध कराई जाएगी.

        सीडी कांड में राहत मिलने के बाद बघेल का पोस्ट: सीडी कांड में सीबीआई कोर्ट से राहत मिलने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा- "सत्यमेव जयते."

        बघेल को बरी करने के बाद कांग्रेस उत्साहित: सीडी कांड में भूपेश बघेल को बरी करने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी इसे सत्य की जीत बताई. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-" अंततः सत्य की जीत और षड़यंत्र की हार हुई. AICC के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीडी कांड में लगाए गए आरोपों को सीबीआई की विशेष अदालत ने निराधार बताते हुऐ मुकदमे को खारिज कर दिया है."

        प्रदेश कांग्रेस संचार विंग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सीबीआई कोर्ट के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा, "सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता."

          सीडी कांड क्या है : अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में एक बहुचर्चित सीडी सामने आई थी. जिसे कथित रूप से तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री का बताया गया. इसी दौरान रायपुर के पंडरी पुलिस स्टेशन में तत्कालीन भाजपा नेता की शिकायत पर ब्लैकमेल और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात कॉलर उन्हें ये कहकर परेशान कर रहा है कि बड़े बीजेपी नेता की उनके पास सीडी है. जांच के बाद एक सर्च टीम दिल्ली भेजी गई और वरिष्ठ पत्रकार और बघेल के करीबी सहयोगी विनोद वर्मा को 27 अक्टूबर, 2017 को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया.

          वर्मा की गिरफ्तारी के बाद, कथित तौर पर तत्कालीन बीजेपी के मंत्री का एक वीडियो सामने आया. जिसके बाद मंत्री ने रायपुर के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर "फर्जी सीडी" के माध्यम से उनकी छवि खराब करने के लिए तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और विनोद वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. छत्तीसगढ़ सरकार ने घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश की. इस मामले में भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया गया. बाद में विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. पूर्व सीएम और कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि उनके खिलाफ कार्रवाई राजनीति से प्रेरित थी. बाद में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की और बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया. बघेल ने अपने सहयोगी वर्मा को राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया.

          https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-cd-scandal-bhupesh-baghel-was-acquitted-by-the/article-12760

          खबरें और भी हैं

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          टाप न्यूज

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
          देश विदेश 
          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
          देश विदेश 
          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          बिजनेस

          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.