छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा रीएजेंट खरीदी घोटाला, विधायक अजय चंद्राकर ने पूछे सवाल, मंत्री बोले 15 अफसरों के खिलाफ चल रही जांच

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान रीएजेंट खरीदी घोटाला का मुद्दा उठा.विधायक अजय चंद्राकर के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के बीच CGMSC को लेकर तीखी बहस हुई. अजय चंद्राकर ने रीएजेंट सप्लाई का मुद्दा उठाते हुए उपकरण सप्लाई की दरों को लेकर जानकारी मांगी.जिसमें स्वास्थ्य मंत्री ने अपना जवाब पेश किया.

स्वास्थ्य मंत्री ने रीएजेंट घोटाले पर दिया जवाब : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मुताबिक 2024-25 में 120 करोड़ रुपए का प्रावधान था, लेकिन 385 करोड़ रुपए की खरीदी कर ली गई. विभागीय जांच के बाद EOW को मामला सौंपा गया है. जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.इस पर अजय चंद्राकर ने बगैर राशि के खरीदी को लेकर सवाल उठाया, साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी जानकारी मांगी.

15 अफसरों के खिलाफ हो रही जांच : स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमने जांच रिपोर्ट मंगाई है. 15 अफसरों के खिलाफ EOW को हमने जांच सौंपा है. इस पर अजय चंद्राकर ने पूछा क्या मोक्षित कॉर्पोरेशन ने गड़बड़ी की है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बगैर मांग के सप्लाई की. तय दर से कई गुणा अधिक कीमत पर सामानों की आपूर्ति की गई. प्रथम दृष्टया सप्लायर को जेल में डाला गया है, जांच जारी है.

आपको बता दें कि दुर्ग के मोक्षित कार्पोरेशन पर बिना मांग के अस्पतालों में करोड़ों रुपए के रीएजेंट सप्लाई का आरोप है.कंपनी ने अस्पतालों में पहले तो अपनी मशीनें लगवाई.इसके बाद बिना मांग के रीएजेंट सप्लाई किया.जिसका बिल करोड़ों रुपए में हैं. विधानसभा में जब ये मुद्दा उठा तो उसके बाद एसीबी और ईओडब्लू ने 22 जनवरी को मोक्षित कार्पोरेशन के खिलाफ अपराध दर्ज किया. छापे की कार्रवाई में एसपी, डीएसपी रैंक के अफसरों के अलावा छत्तीसगढ़ मोडिकल सर्विसेस के साथ संचालनालय, स्वास्थ्य विभाग के अफसर शामिल थे.

कहां-कहां हुई जांच : दुर्ग, गंजपारा स्थित मोक्षित कार्पोरेशन के साथ जीई रोड स्थित सीबी कार्पोरेशन, हरियाणा स्थित पंचकुला के अलावा धरसीवा, तर्रा स्थित श्री शारदा इंडस्ट्रीज में एसीबी, ईओडब्लू की टीम ने पड़ताल की। एसीबी ने कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा-409, 120बी तथा 13(1) ए, सहपठित धारा 13 (2), 7 (सी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है. एसीबी ने मोक्षित कार्पोरेशन से जुड़े लोगों के कार्यालय के साथ निवास में भी जांच की. इस दौरान जांच टीम ने कारोबारी के ठिकानों से लेन-देन संबंधित तथा माल आपूर्ति करने पूर्व में लिए गए टेंडर के दस्तावेज के साथ कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए हैं. यहां से कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज मिलने का दावा भी किया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा रीएजेंट खरीदी घोटाला, विधायक अजय चंद्राकर ने पूछे सवाल, मंत्री बोले 15 अफसरों के खिलाफ चल रही जांच

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के बीच CGMSC को लेकर तीखी बहस हुई. अजय चंद्राकर ने रीएजेंट सप्लाई का मुद्दा उठाते हुए उपकरण सप्लाई की दरों को लेकर जानकारी मांगी.जिसमें स्वास्थ्य मंत्री ने अपना जवाब पेश किया.

स्वास्थ्य मंत्री ने रीएजेंट घोटाले पर दिया जवाब : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मुताबिक 2024-25 में 120 करोड़ रुपए का प्रावधान था, लेकिन 385 करोड़ रुपए की खरीदी कर ली गई. विभागीय जांच के बाद EOW को मामला सौंपा गया है. जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.इस पर अजय चंद्राकर ने बगैर राशि के खरीदी को लेकर सवाल उठाया, साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी जानकारी मांगी.

15 अफसरों के खिलाफ हो रही जांच : स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमने जांच रिपोर्ट मंगाई है. 15 अफसरों के खिलाफ EOW को हमने जांच सौंपा है. इस पर अजय चंद्राकर ने पूछा क्या मोक्षित कॉर्पोरेशन ने गड़बड़ी की है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बगैर मांग के सप्लाई की. तय दर से कई गुणा अधिक कीमत पर सामानों की आपूर्ति की गई. प्रथम दृष्टया सप्लायर को जेल में डाला गया है, जांच जारी है.

आपको बता दें कि दुर्ग के मोक्षित कार्पोरेशन पर बिना मांग के अस्पतालों में करोड़ों रुपए के रीएजेंट सप्लाई का आरोप है.कंपनी ने अस्पतालों में पहले तो अपनी मशीनें लगवाई.इसके बाद बिना मांग के रीएजेंट सप्लाई किया.जिसका बिल करोड़ों रुपए में हैं. विधानसभा में जब ये मुद्दा उठा तो उसके बाद एसीबी और ईओडब्लू ने 22 जनवरी को मोक्षित कार्पोरेशन के खिलाफ अपराध दर्ज किया. छापे की कार्रवाई में एसपी, डीएसपी रैंक के अफसरों के अलावा छत्तीसगढ़ मोडिकल सर्विसेस के साथ संचालनालय, स्वास्थ्य विभाग के अफसर शामिल थे.

कहां-कहां हुई जांच : दुर्ग, गंजपारा स्थित मोक्षित कार्पोरेशन के साथ जीई रोड स्थित सीबी कार्पोरेशन, हरियाणा स्थित पंचकुला के अलावा धरसीवा, तर्रा स्थित श्री शारदा इंडस्ट्रीज में एसीबी, ईओडब्लू की टीम ने पड़ताल की। एसीबी ने कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा-409, 120बी तथा 13(1) ए, सहपठित धारा 13 (2), 7 (सी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है. एसीबी ने मोक्षित कार्पोरेशन से जुड़े लोगों के कार्यालय के साथ निवास में भी जांच की. इस दौरान जांच टीम ने कारोबारी के ठिकानों से लेन-देन संबंधित तथा माल आपूर्ति करने पूर्व में लिए गए टेंडर के दस्तावेज के साथ कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए हैं. यहां से कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज मिलने का दावा भी किया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-chhattisgarh-assembly-the-retirement-purchase-scam-mla-ajay/article-12993

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.