चुनाव में देवर-भाभी ने गाड़ा जीत का झंडा, देवर नगर पंचायत अध्यक्ष तो भाभी बनीं सरपंच

CG

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव में देवर और भाभी ने जीत का झंडा गाड़ा है.

छत्तीसगढ़ में इन दिनों नगरीय निकाय से लेकर पंचायत चुनाव का रंग छाया हुआ है. निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब आज 18 फरवरी मंगलवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण के नतीजे आ गए हैं. इस बार दंतेवाड़ा के गीदम में देवर और भाभी ने जीत का झंडा गाड़ दिया है. देवर रजनीश सुराना ने नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया है तो वहीं भाभी प्रमिला सुराना हारम ग्राम पंचायत की सरपंच चुन ली गई हैं. दोनों ने ही बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा था. इन दोनों की जीत पर गीदम में जश्न सा माहौल है. जीत की चर्चा भी जोरों पर हो रही है.

पहली बार लड़ा था चुनाव  

दरअसल नगरीय निकाय चुनाव में गीदम नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए रजनीश सुराना ने भाग्य आजमाया था. रजनीश के लिए चुनाव लड़ना और राजनीति में एंट्री पहली बार ही हुई. किस्मत चमक गई और अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी और अपने चचेरे भाई रविश को टक्कर दी. 200 से ज्यादा वोटों के अंतर से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रजनीश चुनाव जीत गए. 

इस बड़ी जीत के बाद नगर पंचायत के अध्यक्ष बने रजनीश और हारम की सरपंच बनीं भाभी प्रमिला ने NDTV से कहा कि लोगों की सेवा का परिणाम है जो जीत मिली है. आगे भी जनता की सेवा और शहर-गांव के विकास के लिए काम करते रहेंगे. 

प्रमिला को गांव की जनता ने दोबारा पहनाया ताज

रजनीश की भाभी और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना की पत्नी प्रमिला सुराना ने भी सरपंच का चुनाव दोबारा जीत लिया. प्रमिला ने साल 2019 को ग्राम पंचायत हारम की सरपंच के लिए पहली बार चुनाव लड़ा था. तब वे जीतकर सरपंच बनी थीं. अब फिर से 2025 के चुनाव में भाग्य आजमाया. बीजेपी ने टिकट दिया. चुनावी मैदान मे उतरीं और 268 वोट से चुनाव जीत गईं.  

भाई मनीष की दांव पर थी प्रतिष्ठा

रजनीश के बड़े भाई और प्रमिला के पति मनीष सुराना की प्रतिष्ठा इन दोनों ही चुनाव में दांव पर लगी थी. मनीष इलाके में भाजपा के जानें-मानें नेता हैं. वे जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं. पत्नी और भाई को चुनाव लड़ाने के लिए बीजेपी से टिकट दिलाने के लिए जोर आजमाइश की थी. बीजेपी ने भी मनीष पर भरोसा जताया और मनीष के भाई रजनीश को गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष और पत्नी प्रमिला को फिर से हारम ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए टिकट दिया. इन दोनों को जीत दिलाना मनीष की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था. बीजेपी के भरोसे पर खरा उतरे. लोगों का समर्थन मिला और उनके भाई और पत्नी की जीत हो गई. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

चुनाव में देवर-भाभी ने गाड़ा जीत का झंडा, देवर नगर पंचायत अध्यक्ष तो भाभी बनीं सरपंच

CG

छत्तीसगढ़ में इन दिनों नगरीय निकाय से लेकर पंचायत चुनाव का रंग छाया हुआ है. निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब आज 18 फरवरी मंगलवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण के नतीजे आ गए हैं. इस बार दंतेवाड़ा के गीदम में देवर और भाभी ने जीत का झंडा गाड़ दिया है. देवर रजनीश सुराना ने नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया है तो वहीं भाभी प्रमिला सुराना हारम ग्राम पंचायत की सरपंच चुन ली गई हैं. दोनों ने ही बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा था. इन दोनों की जीत पर गीदम में जश्न सा माहौल है. जीत की चर्चा भी जोरों पर हो रही है.

पहली बार लड़ा था चुनाव  

दरअसल नगरीय निकाय चुनाव में गीदम नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए रजनीश सुराना ने भाग्य आजमाया था. रजनीश के लिए चुनाव लड़ना और राजनीति में एंट्री पहली बार ही हुई. किस्मत चमक गई और अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी और अपने चचेरे भाई रविश को टक्कर दी. 200 से ज्यादा वोटों के अंतर से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रजनीश चुनाव जीत गए. 

इस बड़ी जीत के बाद नगर पंचायत के अध्यक्ष बने रजनीश और हारम की सरपंच बनीं भाभी प्रमिला ने NDTV से कहा कि लोगों की सेवा का परिणाम है जो जीत मिली है. आगे भी जनता की सेवा और शहर-गांव के विकास के लिए काम करते रहेंगे. 

प्रमिला को गांव की जनता ने दोबारा पहनाया ताज

रजनीश की भाभी और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना की पत्नी प्रमिला सुराना ने भी सरपंच का चुनाव दोबारा जीत लिया. प्रमिला ने साल 2019 को ग्राम पंचायत हारम की सरपंच के लिए पहली बार चुनाव लड़ा था. तब वे जीतकर सरपंच बनी थीं. अब फिर से 2025 के चुनाव में भाग्य आजमाया. बीजेपी ने टिकट दिया. चुनावी मैदान मे उतरीं और 268 वोट से चुनाव जीत गईं.  

भाई मनीष की दांव पर थी प्रतिष्ठा

रजनीश के बड़े भाई और प्रमिला के पति मनीष सुराना की प्रतिष्ठा इन दोनों ही चुनाव में दांव पर लगी थी. मनीष इलाके में भाजपा के जानें-मानें नेता हैं. वे जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं. पत्नी और भाई को चुनाव लड़ाने के लिए बीजेपी से टिकट दिलाने के लिए जोर आजमाइश की थी. बीजेपी ने भी मनीष पर भरोसा जताया और मनीष के भाई रजनीश को गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष और पत्नी प्रमिला को फिर से हारम ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए टिकट दिया. इन दोनों को जीत दिलाना मनीष की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था. बीजेपी के भरोसे पर खरा उतरे. लोगों का समर्थन मिला और उनके भाई और पत्नी की जीत हो गई. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-election-the-brother-in-law-the-flag-of-victory-the/article-10658

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.