बैलगाड़ी से निकली हेलिकॉप्टर और कार के जमाने में बारात, सरकारी नौकरी वाले दूल्हे ने दिखाया दम

Dhamtari, CG

बॉटनी से एमएससी करने वाले दूल्हे ओम प्रकाश ने कहा कि समाज को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए.

ग्रामीण इलाके नगरी से निकली बारात इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल यहां एक बारात पारंपरिक रुप से बैलगाड़ी पर निकली. दूल्हा लग्जरी कार पर सवार नहीं होकर बैलगाड़ी पर दुल्हन लेने निकला. दूल्हे के इस हौसले और सामाजिक संदेश की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. नगरी से चा बैलगाड़ियों पर निकली ये बारात जहां जहां से होकर गुजरी लोगों भी भीड़ इस अनोखी बारात को देखने के लिए जुट गई.

बैलगाड़ी पर निकली बारात: ऐसा नहीं है कि दूल्हे के परिवार वाले आर्थिक रुप से कमजोर हैं. दूल्हा ओम प्रकाश निषाद एमएससी बॉटनी है और उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद धान खरीदी केंद्र में नौकरी करता है. सरकारी मुलाजिम होने के बाद भी दूल्हे ने अपनी बारात बैलगाड़ी पर निकालने का तय किया. दूल्हे के भाई ने भी ओम प्रकाश के फैसले की तारीफ की. खुद दूल्हे ने कहा कि हम सभी को अपनी परंपराओं का पालन करना चाहिए और फिजूलखर्ची से बचना चाहिए.

मैंने बॉटनी से एमएससी किया है. धान खरीदी केंद्र में मैं नौकरी करता हूं. हमारे पूर्वजों की जो परंपरा रही है उसका पालन करने का फैसला मैंने किया. बारात में पैसों की फिजूलखर्ची और शक्ति प्रदर्शन नहीं करना चाहिए. हमें शादी बारात में पुरानी परंपराओं का पालन करना चाहिए. समाज को संदेश भी देना चाहिए की जो पुरानी परंपरा है वो हमारे लिए ठीक है - ओम प्रकाश निषाद, दूल्हा

बारात के लिए हमने चार बैलगाड़ियां तैयार की. हमारे गांव में आज भी बैलगाड़ी का चलन है. इस तरह से बारात लेकर आना हमें बहुत अच्छा लगा - प्रदीप कुमार निषाद, दूल्हे के भाई

दूल्हे ने दिया सामाजिक संदेश: आजकल दूल्हा दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर और प्राइवेट जहाज से होने लगी है. लोग शादी विवाह और बारात में लाखों पैसे पानी की तरह बहा देते हैं. ऐसे में बैलगाड़ी से निकली ये परंपरागत बारात लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बैलगाड़ी से निकली हेलिकॉप्टर और कार के जमाने में बारात, सरकारी नौकरी वाले दूल्हे ने दिखाया दम

Dhamtari, CG

ग्रामीण इलाके नगरी से निकली बारात इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल यहां एक बारात पारंपरिक रुप से बैलगाड़ी पर निकली. दूल्हा लग्जरी कार पर सवार नहीं होकर बैलगाड़ी पर दुल्हन लेने निकला. दूल्हे के इस हौसले और सामाजिक संदेश की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. नगरी से चा बैलगाड़ियों पर निकली ये बारात जहां जहां से होकर गुजरी लोगों भी भीड़ इस अनोखी बारात को देखने के लिए जुट गई.

बैलगाड़ी पर निकली बारात: ऐसा नहीं है कि दूल्हे के परिवार वाले आर्थिक रुप से कमजोर हैं. दूल्हा ओम प्रकाश निषाद एमएससी बॉटनी है और उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद धान खरीदी केंद्र में नौकरी करता है. सरकारी मुलाजिम होने के बाद भी दूल्हे ने अपनी बारात बैलगाड़ी पर निकालने का तय किया. दूल्हे के भाई ने भी ओम प्रकाश के फैसले की तारीफ की. खुद दूल्हे ने कहा कि हम सभी को अपनी परंपराओं का पालन करना चाहिए और फिजूलखर्ची से बचना चाहिए.

मैंने बॉटनी से एमएससी किया है. धान खरीदी केंद्र में मैं नौकरी करता हूं. हमारे पूर्वजों की जो परंपरा रही है उसका पालन करने का फैसला मैंने किया. बारात में पैसों की फिजूलखर्ची और शक्ति प्रदर्शन नहीं करना चाहिए. हमें शादी बारात में पुरानी परंपराओं का पालन करना चाहिए. समाज को संदेश भी देना चाहिए की जो पुरानी परंपरा है वो हमारे लिए ठीक है - ओम प्रकाश निषाद, दूल्हा

बारात के लिए हमने चार बैलगाड़ियां तैयार की. हमारे गांव में आज भी बैलगाड़ी का चलन है. इस तरह से बारात लेकर आना हमें बहुत अच्छा लगा - प्रदीप कुमार निषाद, दूल्हे के भाई

दूल्हे ने दिया सामाजिक संदेश: आजकल दूल्हा दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर और प्राइवेट जहाज से होने लगी है. लोग शादी विवाह और बारात में लाखों पैसे पानी की तरह बहा देते हैं. ऐसे में बैलगाड़ी से निकली ये परंपरागत बारात लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-era-of-chopper-and-car-the-groom-with/article-11239

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.