दुर्ग पुलिस लाइन में नवआरक्षक ने की आत्महत्या: पत्नी को मायके छोड़ लौटे, कुछ ही देर में फांसी पर झूलता मिला शव

Durg, cg

दुर्ग जिले की न्यू पुलिस लाइन में एक नवआरक्षक द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। सुरेंद्र साहू (35) नामक आरक्षक का शव उनके घर की किचन में नायलॉन की रस्सी से लटकता मिला।

 बुधवार को उन्होंने अपनी पत्नी को राखी के लिए मायके छोड़ा था, लेकिन कुछ ही घंटे बाद उन्होंने ये चरम कदम उठा लिया।

 पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की घटना

पुलिस के अनुसार, यह मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। सुरेंद्र साहू को अनुकंपा नियुक्ति पर आरक्षक पद मिला था। वह न्यू पुलिस लाइन में ही ड्यूटी कर रहे थे और वहीं परिवार सहित निवास कर रहे थे।

 दोपहर में पत्नी को मायके छोड़ा, शाम को नहीं उठा कॉल

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र दोपहर 2 बजे पत्नी को राखी के त्योहार के लिए मायके छोड़कर लौटे थे। उन्होंने पत्नी से कहा था कि 4 बजे लेने आएंगे। लेकिन जब समय पर उनका फोन नहीं उठा, तो पत्नी खुद घर पहुंची और दरवाजा खोलकर जो दृश्य देखा, उससे स्तब्ध रह गई।

खुद खरीदकर लाए थे रस्सी

जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र ने आत्महत्या से पहले खुद बाज़ार से नई नायलॉन की रस्सी खरीदी थी। उन्होंने किचन के पंखे से रस्सी बांधी और उसी का फंदा बनाकर जान दे दी।

ट्रेनिंग नहीं पूरी कर पाए थे

सुरेंद्र को अपने पिता की मृत्यु के बाद विभाग में नौकरी मिली थी, लेकिन वे अब तक पुलिस ट्रेनिंग पूरी नहीं कर पाए थे। विभाग से हाल ही में ट्रेनिंग के लिए बुलावा आया था, जिसे लेकर मानसिक तनाव की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस बिंदु पर अभी तक पुष्टि नहीं की है।

 पुलिस जांच जारी, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर लिया गया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग पुलिस लाइन में नवआरक्षक ने की आत्महत्या: पत्नी को मायके छोड़ लौटे, कुछ ही देर में फांसी पर झूलता मिला शव

Durg, cg

 बुधवार को उन्होंने अपनी पत्नी को राखी के लिए मायके छोड़ा था, लेकिन कुछ ही घंटे बाद उन्होंने ये चरम कदम उठा लिया।

 पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की घटना

पुलिस के अनुसार, यह मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। सुरेंद्र साहू को अनुकंपा नियुक्ति पर आरक्षक पद मिला था। वह न्यू पुलिस लाइन में ही ड्यूटी कर रहे थे और वहीं परिवार सहित निवास कर रहे थे।

 दोपहर में पत्नी को मायके छोड़ा, शाम को नहीं उठा कॉल

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र दोपहर 2 बजे पत्नी को राखी के त्योहार के लिए मायके छोड़कर लौटे थे। उन्होंने पत्नी से कहा था कि 4 बजे लेने आएंगे। लेकिन जब समय पर उनका फोन नहीं उठा, तो पत्नी खुद घर पहुंची और दरवाजा खोलकर जो दृश्य देखा, उससे स्तब्ध रह गई।

खुद खरीदकर लाए थे रस्सी

जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र ने आत्महत्या से पहले खुद बाज़ार से नई नायलॉन की रस्सी खरीदी थी। उन्होंने किचन के पंखे से रस्सी बांधी और उसी का फंदा बनाकर जान दे दी।

ट्रेनिंग नहीं पूरी कर पाए थे

सुरेंद्र को अपने पिता की मृत्यु के बाद विभाग में नौकरी मिली थी, लेकिन वे अब तक पुलिस ट्रेनिंग पूरी नहीं कर पाए थे। विभाग से हाल ही में ट्रेनिंग के लिए बुलावा आया था, जिसे लेकर मानसिक तनाव की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस बिंदु पर अभी तक पुष्टि नहीं की है।

 पुलिस जांच जारी, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर लिया गया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-fort-police-line-the-new-resident-committed-suicide/article-30079

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.