दुर्ग में युवक ने ‘हर-हर महादेव’ कहकर लगाई छलांग, मौत: कॉन्स्टेबल और मछुआरे भी कूदे नदी में, लेकिन नहीं बच सकी जान

Durg, cg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट पर रविवार शाम 32 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में अचानक “हर-हर महादेव” का जयकारा लगाते हुए नदी में छलांग लगा दी।

 युवक के कूदते ही मौके पर मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के आरक्षक हरीश राव और श्रीराम तुरंत नदी में उतरे। दोनों ने युवक तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण असफल रहे। इसके बाद स्थानीय मछुआरे भी कूदे और काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आकाश ताम्रकार (निवासी शंकर नगर, बुद्ध बिहार गली, दुर्ग) के रूप में हुई है।

भीड़ देखती रही, बनता रहा वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक काफी देर तक अर्धनग्न हालत में रेलिंग पकड़े खड़ा रहा और हाई-वोल्टेज ड्रामा करता रहा। इस दौरान लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन किसी ने आगे बढ़कर रोकने की हिम्मत नहीं की। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

आत्महत्या के कारणों की जांच

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक किस वजह से आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमॉर्टम आज किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग में युवक ने ‘हर-हर महादेव’ कहकर लगाई छलांग, मौत: कॉन्स्टेबल और मछुआरे भी कूदे नदी में, लेकिन नहीं बच सकी जान

Durg, cg

 युवक के कूदते ही मौके पर मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के आरक्षक हरीश राव और श्रीराम तुरंत नदी में उतरे। दोनों ने युवक तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण असफल रहे। इसके बाद स्थानीय मछुआरे भी कूदे और काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आकाश ताम्रकार (निवासी शंकर नगर, बुद्ध बिहार गली, दुर्ग) के रूप में हुई है।

भीड़ देखती रही, बनता रहा वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक काफी देर तक अर्धनग्न हालत में रेलिंग पकड़े खड़ा रहा और हाई-वोल्टेज ड्रामा करता रहा। इस दौरान लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन किसी ने आगे बढ़कर रोकने की हिम्मत नहीं की। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

आत्महत्या के कारणों की जांच

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक किस वजह से आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमॉर्टम आज किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-fort-the-young-man-jumped-as-har-har-mahadev/article-30865

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.