15 करोड़ की ठगी में आरोपी केके श्रीवास्तव भोपाल से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के नेताओं का करीबी बताकर रचता था जाल

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में 15 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी केके श्रीवास्तव को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संयुक्त टीम ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर बिल्डर से 500 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ऐंठने का आरोप है।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी केके श्रीवास्तव ने रावत एसोसिएट के मालिक अर्जुन रावत से बड़े नेताओं और अधिकारियों तक पहुंच होने का दावा किया था। उसने यह झांसा दिया कि वह रावत को छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये का एक सरकारी प्रोजेक्ट दिलाएगा। विश्वास जीतने के लिए उसने जाली दस्तावेज और कूट रचित कागजात पेश किए, जिनके आधार पर रावत से लगभग 15 करोड़ रुपये ले लिए गए।

मामले में तेलीबांधा थाने में रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में केके श्रीवास्तव और उसके बेटे कंचन श्रीवास्तव का नाम दर्ज है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी ने 300 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया है, जो ईडब्ल्यूएस मकानों में रहने वालों के नाम से खोले गए खातों में गया है। आयकर विभाग को इस संदिग्ध लेनदेन की जांच सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने व्यापारी को दिए चेक बाद में स्टॉप पेमेंट में डलवाए और जब व्यापारी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह नक्सलियों और राजनेताओं से करीबी रिश्ता रखता है, जिससे व्यापारी और उसके परिवार में दहशत फैल गई थी।

ईडी और ईओडब्ल्यू की जांच में यह खुलासा हुआ है कि केके श्रीवास्तव हवाला नेटवर्क के जरिए नेताओं का काला धन सफेद करने का काम करता था। जांच दलों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे और भी गंभीर खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल आरोपी को रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

15 करोड़ की ठगी में आरोपी केके श्रीवास्तव भोपाल से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के नेताओं का करीबी बताकर रचता था जाल

Raipur, CG

 पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी केके श्रीवास्तव ने रावत एसोसिएट के मालिक अर्जुन रावत से बड़े नेताओं और अधिकारियों तक पहुंच होने का दावा किया था। उसने यह झांसा दिया कि वह रावत को छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये का एक सरकारी प्रोजेक्ट दिलाएगा। विश्वास जीतने के लिए उसने जाली दस्तावेज और कूट रचित कागजात पेश किए, जिनके आधार पर रावत से लगभग 15 करोड़ रुपये ले लिए गए।

मामले में तेलीबांधा थाने में रावत एसोसिएट के एडमिन मैनेजर अजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में केके श्रीवास्तव और उसके बेटे कंचन श्रीवास्तव का नाम दर्ज है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी ने 300 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया है, जो ईडब्ल्यूएस मकानों में रहने वालों के नाम से खोले गए खातों में गया है। आयकर विभाग को इस संदिग्ध लेनदेन की जांच सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने व्यापारी को दिए चेक बाद में स्टॉप पेमेंट में डलवाए और जब व्यापारी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह नक्सलियों और राजनेताओं से करीबी रिश्ता रखता है, जिससे व्यापारी और उसके परिवार में दहशत फैल गई थी।

ईडी और ईओडब्ल्यू की जांच में यह खुलासा हुआ है कि केके श्रीवास्तव हवाला नेटवर्क के जरिए नेताओं का काला धन सफेद करने का काम करता था। जांच दलों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे और भी गंभीर खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल आरोपी को रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-fraud-of-15-crores-accused-kk-srivastava-used/article-25170

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.