- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- नीति आयोग की बैठक में छत्तीसगढ़ पर विशेष ध्यान: PM मोदी ने मुख्यमंत्री साय से कहा – "छत्तीसगढ़ की बा...
नीति आयोग की बैठक में छत्तीसगढ़ पर विशेष ध्यान: PM मोदी ने मुख्यमंत्री साय से कहा – "छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है"
Raipur, CG
राजधानी दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान एक आत्मीय दृश्य ने सभी का ध्यान खींचा। लंच ब्रेक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हाथ थामते हुए मुस्कराकर कहा – “छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है।” इस सहज संवाद ने जहां एक ओर प्रधानमंत्री के स्नेह और विश्वास को दर्शाया, वहीं राज्य के विकास कार्यों के प्रति उनकी विशेष रुचि भी स्पष्ट हुई।
इस आत्मीय क्षण के साक्षी बने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी इस दृश्य पर मुस्कराए बिना नहीं रह सके।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों, खासकर आदिवासी अंचलों में विकास, निवेश और नवाचार के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को राज्य में ‘आत्मनिर्भर बस्तर’ की दिशा में हो रही प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे कभी संघर्ष और हिंसा से जूझने वाला बस्तर अब विकास, तकनीक और उद्यमिता का केंद्र बन रहा है।
साय ने ‘नवा रायपुर’ में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट और एआई डेटा सेंटर की स्थापना, लिथियम ब्लॉकों की नीलामी और औद्योगिक निवेश के बढ़ते अवसरों की ओर प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब सिर्फ प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास में निर्णायक भूमिका निभाने वाला हिस्सा बन चुका है।
बैठक के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्यों का संयुक्त प्रयास ही भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को साकार करेगा।
नीति आयोग की इस बैठक में छत्तीसगढ़ की भूमिका और मुख्यमंत्री साय के प्रयासों को जो महत्व और सराहना मिली, वह स्पष्ट संकेत है कि आने वाले वर्षों में यह राज्य देश के विकास मानचित्र पर एक नई ऊंचाई हासिल करेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए