- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मौसम विभाग का अनुमान – जानिए अगले 4 दिनों का मौसम मिजाज
मौसम विभाग का अनुमान – जानिए अगले 4 दिनों का मौसम मिजाज
RAIPUR, CG
राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह बारिश होने के बाद दोपहर तक धूप निकलने से उमस बढ़ गई।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां कम होंगी, लेकिन उसके बाद वर्षा में दोबारा तेजी देखने को मिल सकती है।
शनिवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच रायपुर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इसके बाद आसमान साफ होने से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर और सरगुजा संभाग में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बहुत हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार कोरिया जिले के सोनहत में सर्वाधिक 9 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पेंड्रा में 4, बिलाईगढ़ में 3, और कई स्थानों पर 1-1 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई। वहीं, द्रोणिका के सक्रिय रहने से प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात की आशंका भी बनी हुई है।
रायपुर में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए