दोस्ती के नाम पर बेरहमी: पैसों के विवाद में तीन दोस्तों ने साथी को पीटकर जलाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Jashpur, CG

जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली पैसों के झगड़े ने दोस्ती को खून से लाल कर दिया। तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी की पहले लोहे की छड़ और चाकू से हत्या कर दी, फिर शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

 घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तुरीटोंगरी इलाके की है। पुलिस के अनुसार, मृतक सीमित खाखा (28 वर्ष) अपने तीन दोस्तों के साथ झारखंड में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर लौटा था और 17 अक्टूबर की शाम चारों बांकीटोली पुलिया के पास श्मशान घाट के पास शराब पी रहे थे। इसी दौरान मजदूरी में मिले कमीशन के पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वीरेंद्र राम ने लोहे की छड़ से वार किया, जबकि रामजीत राम ने चाकू घोंप दिया। उनके साथ मौजूद नाबालिग ने भी दोनों का साथ दिया।

हत्या के बाद तीनों ने शव को करीब 400 मीटर दूर एक गड्ढे में फेंक दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी, ताकि पहचान मिटाई जा सके। अगले दिन यानी 18 अक्टूबर को अधजला शव मिलने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि मृतक का चेहरा और शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सीमित की पहचान के लिए फोटो उसके परिवार को दिखाया। परिवार ने शव की पहचान सीमित खाखा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने तीनों संदिग्धों—रामजीत राम (25), वीरेंद्र राम (24) और एक नाबालिग—को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान तीनों ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ी पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। तीनों ने माना कि पैसों के विवाद के चलते उन्होंने अपने साथी की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों से क्राइम सीन रिक्रिएट कराया, जिसके दौरान हत्या और शव को जलाने की पूरी कहानी उजागर हो गई। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उन पर बी.एन.एस. की धारा 103(1) व 238(क) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-name-of-friendship-three-friends-beat-up-their/article-36890

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.