पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 22 माओवादी ढेर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम साय ने जवानों को दी बधाई…

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जवानों ने बस्तर क्षेत्र में आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में अब तक कुल 22 नक्सलियों को मार गिराया है. बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 18 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं. सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है. इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया. इसके अलावा कांकेर-नारायणपुर सरहदी इलाके में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जहां 4 नक्सली मारे गए हैं. फिलहाल, दोनों ही इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों की इस बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई दी है.

मोदी सरकार का नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए. मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आ बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है. 

मुख्यमंत्री साय बोले – मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद खत्म होगा

नक्सल मुठभेड़ मामले में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जवानों को बस्तर में बड़ी सफलता मिली. दो मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए हैं. जवानों के साहस को नमन करते हैं. सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं.  बस्तर की खूबसूरती को लोग जल्द देख पाएंगे, अब ज्यादा समय नहीं लगेगा. मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा. गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प पूरा होगा. बस्तर स्वर्ग है, जहां देश-दुनिया के लोग जा पाएंगे. प्रदेश में डबल इंजन सरकार के होने का फायदा हो रहा है. समन्वय के साथ नक्सलियों से लड़ पा रहे हैं. 

जवानों के साहस को सलाम : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की राह में बाधा बनने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी. कांकेर और बीजापुर-दंतेवाड़ा की इन मुठभेड़ों में हमारे बहादुर जवानों ने जो पराक्रम दिखाया है, वह अद्वितीय है. सभी जवानों के साहस को सलाम करता हूं. शहीद जवान को शत-शत नमन.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 22 माओवादी ढेर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम साय ने जवानों को दी बधाई…

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जवानों ने बस्तर क्षेत्र में आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में अब तक कुल 22 नक्सलियों को मार गिराया है. बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 18 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं. सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है. इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया. इसके अलावा कांकेर-नारायणपुर सरहदी इलाके में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जहां 4 नक्सली मारे गए हैं. फिलहाल, दोनों ही इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों की इस बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई दी है.

मोदी सरकार का नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए. मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आ बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है. 

मुख्यमंत्री साय बोले – मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद खत्म होगा

नक्सल मुठभेड़ मामले में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जवानों को बस्तर में बड़ी सफलता मिली. दो मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए हैं. जवानों के साहस को नमन करते हैं. सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं.  बस्तर की खूबसूरती को लोग जल्द देख पाएंगे, अब ज्यादा समय नहीं लगेगा. मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा. गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प पूरा होगा. बस्तर स्वर्ग है, जहां देश-दुनिया के लोग जा पाएंगे. प्रदेश में डबल इंजन सरकार के होने का फायदा हो रहा है. समन्वय के साथ नक्सलियों से लड़ पा रहे हैं. 

जवानों के साहस को सलाम : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की राह में बाधा बनने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी. कांकेर और बीजापुर-दंतेवाड़ा की इन मुठभेड़ों में हमारे बहादुर जवानों ने जो पराक्रम दिखाया है, वह अद्वितीय है. सभी जवानों के साहस को सलाम करता हूं. शहीद जवान को शत-शत नमन.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-police-naxalite-encounter-22-maoist-piles-union-home/article-14731

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.