PWD सब-इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल कांड: अंडरगार्मेंट्स में छिपाया कैमरा, बाहर बैठी बहन देती रही जवाब

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार को आयोजित PWD सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक तकनीक से नकल कराने का मामला सामने आया है।

परीक्षा के दौरान एक युवती ने अपने अंडरगार्मेंट्स में स्पाई कैमरा छिपाकर प्रश्न पत्र स्कैन किया और बाहर बैठी अपनी बहन को भेजा। बहन ने वॉकी-टॉकी और माइक्रो डिवाइस की मदद से उसे उत्तर बताए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर एफआईआर दर्ज की है।

कैसे हुआ भंडाफोड़? टैक्सी ड्राइवर ने बचाई परीक्षा की शुचिता

पूरा मामला तब उजागर हुआ जब दो युवतियों ने रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्र तक टैक्सी बुक की। ड्राइवर को पहले तो सामान्य मामला लगा, लेकिन जब उसने युवती को टैक्सी में बैठकर टेबलेट, वॉकी-टॉकी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निकालते देखा, तो उसने संदेह होने पर उन्हें गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद उसने NSUI के नेता विकास सिंह ठाकुर को सूचना दी।

ऑटो में बैठकर चल रही थी 'वॉइस बेस्ड नकल सर्विस'

टैक्सी से उतारने के बाद आरोपी बहनें ऑटो में बैठ गईं और वहीं से परीक्षा दे रही बहन को उत्तर भेजने लगीं। परीक्षा दे रही छात्रा अनुसूर्या, अंडरगार्मेंट्स में छिपाए स्पाई कैमरे से प्रश्न पत्र बाहर भेज रही थी, जबकि बाहर बैठी उसकी बहन अनुराधा गूगल से उत्तर निकालकर वॉकी-टॉकी के जरिए बता रही थी।

पकड़े जाने पर मचा बवाल, NSUI ने की एफआईआर की मांग

जैसे ही NSUI नेताओं को इसकी खबर लगी, वे मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। NSUI का आरोप है कि इतनी सख्त निगरानी के बावजूद डिवाइस परीक्षा केंद्र में कैसे पहुंचा? उन्होंने केंद्र प्रभारी और अन्य की भूमिका की जांच की मांग करते हुए इसे 'प्रणालीगत विफलता' बताया।

जब्त हुए हाईटेक गैजेट्स: लैपटॉप, टैबलेट, ट्रांसमीटर, माइक्रो ईयर डिवाइस

पुलिस ने परीक्षा केंद्र और ऑटो से लैपटॉप, टैबलेट, वॉकी-टॉकी, वायरलेस ट्रांसमीटर और माइक्रो ईयर रिसीवर जैसे डिवाइस बरामद किए हैं। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि छात्राओं ने ये डिवाइस ऑनलाइन खरीदे थे। फिलहाल संगठित अपराध के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

सरकार पर विपक्ष का हमला

NSUI नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि यह घटना एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि पूरी व्यवस्था में कहीं न कहीं मिलीभगत है। उन्होंने अन्य परीक्षा केंद्रों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

PWD सब-इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल कांड: अंडरगार्मेंट्स में छिपाया कैमरा, बाहर बैठी बहन देती रही जवाब

Bilaspur, CG

परीक्षा के दौरान एक युवती ने अपने अंडरगार्मेंट्स में स्पाई कैमरा छिपाकर प्रश्न पत्र स्कैन किया और बाहर बैठी अपनी बहन को भेजा। बहन ने वॉकी-टॉकी और माइक्रो डिवाइस की मदद से उसे उत्तर बताए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर एफआईआर दर्ज की है।

कैसे हुआ भंडाफोड़? टैक्सी ड्राइवर ने बचाई परीक्षा की शुचिता

पूरा मामला तब उजागर हुआ जब दो युवतियों ने रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्र तक टैक्सी बुक की। ड्राइवर को पहले तो सामान्य मामला लगा, लेकिन जब उसने युवती को टैक्सी में बैठकर टेबलेट, वॉकी-टॉकी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निकालते देखा, तो उसने संदेह होने पर उन्हें गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद उसने NSUI के नेता विकास सिंह ठाकुर को सूचना दी।

ऑटो में बैठकर चल रही थी 'वॉइस बेस्ड नकल सर्विस'

टैक्सी से उतारने के बाद आरोपी बहनें ऑटो में बैठ गईं और वहीं से परीक्षा दे रही बहन को उत्तर भेजने लगीं। परीक्षा दे रही छात्रा अनुसूर्या, अंडरगार्मेंट्स में छिपाए स्पाई कैमरे से प्रश्न पत्र बाहर भेज रही थी, जबकि बाहर बैठी उसकी बहन अनुराधा गूगल से उत्तर निकालकर वॉकी-टॉकी के जरिए बता रही थी।

पकड़े जाने पर मचा बवाल, NSUI ने की एफआईआर की मांग

जैसे ही NSUI नेताओं को इसकी खबर लगी, वे मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। NSUI का आरोप है कि इतनी सख्त निगरानी के बावजूद डिवाइस परीक्षा केंद्र में कैसे पहुंचा? उन्होंने केंद्र प्रभारी और अन्य की भूमिका की जांच की मांग करते हुए इसे 'प्रणालीगत विफलता' बताया।

जब्त हुए हाईटेक गैजेट्स: लैपटॉप, टैबलेट, ट्रांसमीटर, माइक्रो ईयर डिवाइस

पुलिस ने परीक्षा केंद्र और ऑटो से लैपटॉप, टैबलेट, वॉकी-टॉकी, वायरलेस ट्रांसमीटर और माइक्रो ईयर रिसीवर जैसे डिवाइस बरामद किए हैं। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि छात्राओं ने ये डिवाइस ऑनलाइन खरीदे थे। फिलहाल संगठित अपराध के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

सरकार पर विपक्ष का हमला

NSUI नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि यह घटना एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि पूरी व्यवस्था में कहीं न कहीं मिलीभगत है। उन्होंने अन्य परीक्षा केंद्रों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-pwd-sub-engineer-exam-the-camera-hidden-in-the/article-27614

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.