- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का परचम लहराया: 10 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 4 ने कि...
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का परचम लहराया: 10 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 4 ने किया स्वर्ण पर कब्जा
Sports
20वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। बहतराई स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के 13 जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से जिले के 12 प्रतिभागियों में से 10 ने पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्वर्ण विजेताओं ने बटोरीं तालियां
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रियांजल ध्रुव और एम लोकेश ने अपने शानदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं अनुनीत सिंह तोमर और कुलदीप कुमार ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
सब जूनियर वर्ग में आकांक्षा ध्रुव और अजय कुमार ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यशवींन ध्रुव और अवनी राय ने रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया, जबकि यस्लिन टोप्पो ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड जाएंगे विजेता खिलाड़ी
इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 21 से 23 जून तक उत्तराखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। यह जिले के लिए गर्व का विषय है और इन खिलाड़ियों की तैयारी को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।
संघ पदाधिकारी और निर्णायकों की रही विशेष भूमिका
ताइक्वांडो संघ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के सचिव बसंत गौटिया की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक की भूमिका में शशि टांडिल और अविनाश पोर्ते शामिल रहे, जिन्होंने निष्पक्ष निर्णय के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाया।
राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे और वहां भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराने की उम्मीद है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए