- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सतनामी समाज के शपथग्रहण समारोह में CM साय की करोड़ों की सौगातें, बोले- जैतखाम समाज का गौरव
सतनामी समाज के शपथग्रहण समारोह में CM साय की करोड़ों की सौगातें, बोले- जैतखाम समाज का गौरव
Raipur,C.G
राजधानी रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में शनिवार को सतनामी समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज के नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शिक्षा और सामाजिक एकता को समाज की प्रगति का आधार बताया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 1 करोड़ रुपये की लागत से रायपुर में बहुद्देशीय सतनामी भवन निर्माण की घोषणा की। साथ ही गिरौदपुरी स्थित मड़वा महल के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने हेतु 50 लाख रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की गई।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा, "गिरौदपुरी में बना जैतखाम कुतुब मीनार से ऊंचा है और यह सतनामी समाज की पहचान और गौरव का प्रतीक है।" उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुए कार्यों की भी सराहना की और कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सतनामी समाज का योगदान छत्तीसगढ़ की संस्कृति, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूती देता है। उन्होंने टीम भावना से कार्य करने की अपील करते हुए गिरौदपुरी धाम में धर्मशाला निर्माण की पहल की सराहना की। डॉ. सिंह ने बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों को जनजीवन में उतारने का आह्वान भी किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने और प्रत्येक वर्ष मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान की परंपरा को बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने समाज को स्वरोजगार, व्यापार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता जताई। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में गिरौदपुरी धाम में गुरु दर्शन और राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
समारोह को सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक पुन्नूलाल मोहले, समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोसले, गुरु खुशवंत साहेब सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
यह आयोजन न केवल सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि सतनामी समाज के भविष्य की दिशा को लेकर प्रेरक विचारों से भरपूर रहा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए