छत्तीसगढ़ के इस गांव में रहस्यमय बीमारी से आठ लोगों की हुई मौत, दहशत में ग्रामीणों ने नहीं मनाई होली, पूजा-पाठ में जुटे

Gariyaband, CG

जिले के ग्राम फूलझर में बीते एक महीने के भीतर 8 ग्रामीणों की अचानक मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इन रहस्यमयी मौतों के कारण गांव के लोग इतने भयभीत हैं कि उन्होंने इस बार पारंपरिक रूप से मनाया जाने वाला होली पर्व भी नहीं मनाया। गांव में न होलिका दहन हुआ और न ही रंग-गुलाल उड़ा। लगातार हो रही मौतों की वजह से ग्रामीणों में डर और चिंता बनी हुई है। इसी भय के कारण गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर संकट टालने की प्रार्थना की।

गांव में पसरा सन्नाटा, पूजा-पाठ में जुटे ग्रामीण

गांव में लगातार हो रही मौतों से चिंतित ग्रामीणों ने गांव के सभी कामकाज बंद रखे और पूरे विधि-विधान के साथ ग्राम के देवालय में विशेष पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर शोभायात्रा निकाली और विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ किया।

पूजा के दौरान महिलाएं पीली साड़ी पहनकर सिर पर मंगल कलश लिए नजर आईं, वहीं पुरुष धोती-कुर्ता पहनकर भजन-कीर्तन करते हुए गांव के शीतला मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर पूजा की और संकट टालने की मिन्नतें मांगीं। इसके बाद गांव के हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों का मानना है कि गांव में अनहोनी या विपदा के समय देवी-देवताओं की पूजा करने से संकट टल जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए गांव के लोगों ने सामूहिक पूजा का आयोजन किया।

24 घंटे का हनुमान चालीसा जाप जारी

आज तड़के सुबह से गांव में 24 घंटे के लिए हनुमान चालीसा का अखंड पाठ चल रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि इस धार्मिक अनुष्ठान से गांव में फैला संकट टल सकता है और लोगों की मौतों का सिलसिला रुक सकता है।

कल होगा शांति हवन, संत गोवर्धन शरण महाराज होंगे शामिल

कल सिरकट्टी आश्रम के संत श्री गोवर्धन शरण महाराज के सानिध्य में गांव के शीतला मंदिर में विशेष हवन-पूजन किया जाएगा। इस दौरान पूरे गांव के लोग अपने-अपने कामकाज बंद रखकर शांति हवन में शामिल होंगे और देवी-देवताओं से गांव की रक्षा की प्रार्थना करेंगे।

ग्रामीणों ने क्या कहा?

गांव के लोगों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था, लेकिन इस बार लगातार हो रही मौतों ने पूरे गांव को डरा दिया है। संतु राम ध्रुव ने कहा “गांव में लगातार हो रही मौतों से हम सब डरे हुए हैं। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। इसीलिए हमने मिलकर पूजा करने का निर्णय लिया है ताकि गांव पर आए इस संकट से छुटकारा मिले।” वहीं तारण सिंह ध्रुव ने कहा कि “हमारी परंपरा रही है कि जब भी गांव में कोई विपदा आती है, तो कुल देवी-देवताओं की पूजा करने से संकट टल जाता है। हमने भी इसी उम्मीद से आज सामूहिक पूजा की है।” इसके अलावा रुपेश कुमार कुंजाम ने कहा कि “गांव के लोग डरे हुए हैं। इस बार होली पर भी सन्नाटा था। हम चाहते हैं कि भगवान हमारी रक्षा करें और यह मौतों का सिलसिला थम जाए।”

मौतों की वजह का अब तक कोई खुलासा नहीं

गांव में बढ़ती मौतों के कारणों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन भी इस रहस्यमयी घटनाओं की जांच में जुटा हुआ है। फिलहाल, ग्रामीणों को उम्मीद है कि भगवान की कृपा और प्रशासन की मदद से इस संकट से जल्द ही राहत मिलेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के इस गांव में रहस्यमय बीमारी से आठ लोगों की हुई मौत, दहशत में ग्रामीणों ने नहीं मनाई होली, पूजा-पाठ में जुटे

Gariyaband, CG

जिले के ग्राम फूलझर में बीते एक महीने के भीतर 8 ग्रामीणों की अचानक मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इन रहस्यमयी मौतों के कारण गांव के लोग इतने भयभीत हैं कि उन्होंने इस बार पारंपरिक रूप से मनाया जाने वाला होली पर्व भी नहीं मनाया। गांव में न होलिका दहन हुआ और न ही रंग-गुलाल उड़ा। लगातार हो रही मौतों की वजह से ग्रामीणों में डर और चिंता बनी हुई है। इसी भय के कारण गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर संकट टालने की प्रार्थना की।

गांव में पसरा सन्नाटा, पूजा-पाठ में जुटे ग्रामीण

गांव में लगातार हो रही मौतों से चिंतित ग्रामीणों ने गांव के सभी कामकाज बंद रखे और पूरे विधि-विधान के साथ ग्राम के देवालय में विशेष पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर शोभायात्रा निकाली और विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ किया।

पूजा के दौरान महिलाएं पीली साड़ी पहनकर सिर पर मंगल कलश लिए नजर आईं, वहीं पुरुष धोती-कुर्ता पहनकर भजन-कीर्तन करते हुए गांव के शीतला मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर पूजा की और संकट टालने की मिन्नतें मांगीं। इसके बाद गांव के हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों का मानना है कि गांव में अनहोनी या विपदा के समय देवी-देवताओं की पूजा करने से संकट टल जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए गांव के लोगों ने सामूहिक पूजा का आयोजन किया।

24 घंटे का हनुमान चालीसा जाप जारी

आज तड़के सुबह से गांव में 24 घंटे के लिए हनुमान चालीसा का अखंड पाठ चल रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि इस धार्मिक अनुष्ठान से गांव में फैला संकट टल सकता है और लोगों की मौतों का सिलसिला रुक सकता है।

कल होगा शांति हवन, संत गोवर्धन शरण महाराज होंगे शामिल

कल सिरकट्टी आश्रम के संत श्री गोवर्धन शरण महाराज के सानिध्य में गांव के शीतला मंदिर में विशेष हवन-पूजन किया जाएगा। इस दौरान पूरे गांव के लोग अपने-अपने कामकाज बंद रखकर शांति हवन में शामिल होंगे और देवी-देवताओं से गांव की रक्षा की प्रार्थना करेंगे।

ग्रामीणों ने क्या कहा?

गांव के लोगों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था, लेकिन इस बार लगातार हो रही मौतों ने पूरे गांव को डरा दिया है। संतु राम ध्रुव ने कहा “गांव में लगातार हो रही मौतों से हम सब डरे हुए हैं। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। इसीलिए हमने मिलकर पूजा करने का निर्णय लिया है ताकि गांव पर आए इस संकट से छुटकारा मिले।” वहीं तारण सिंह ध्रुव ने कहा कि “हमारी परंपरा रही है कि जब भी गांव में कोई विपदा आती है, तो कुल देवी-देवताओं की पूजा करने से संकट टल जाता है। हमने भी इसी उम्मीद से आज सामूहिक पूजा की है।” इसके अलावा रुपेश कुमार कुंजाम ने कहा कि “गांव के लोग डरे हुए हैं। इस बार होली पर भी सन्नाटा था। हम चाहते हैं कि भगवान हमारी रक्षा करें और यह मौतों का सिलसिला थम जाए।”

मौतों की वजह का अब तक कोई खुलासा नहीं

गांव में बढ़ती मौतों के कारणों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन भी इस रहस्यमयी घटनाओं की जांच में जुटा हुआ है। फिलहाल, ग्रामीणों को उम्मीद है कि भगवान की कृपा और प्रशासन की मदद से इस संकट से जल्द ही राहत मिलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-this-village-of-chhattisgarh-eight-people-died-due-to/article-14336

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.