उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को प्रदेश अध्यक्ष ने थमाया शो कॉज़ नोटिस

Korba, CG

सभापति चुनाव में अनुशासनहीनता से जुड़ा है मामला. 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है.

छत्तीसगढ़ के बीजेपी संगठन से एक बड़ी खबर सामने आई है. नगर पालिक निगम कोरबा में हुए सभापति के चुनाव के बाद संगठन ने प्रदेश के उद्योग मंत्री और कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन को शो कॉज़ नोटिस देते हुए 48 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है. नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में बागी प्रत्याशी की जीत पर पार्टी ने ये एक्शन लिया है. दरअसल नगर निगम कोरबा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को हराकर भाजपा के ही बागी नूतन सिंह ठाकुर ने सभापति का चुनाव जीता था. जबकि कुल 67 पार्षदों वाले नगर निगम कोरबा में 45 पार्षद बीजेपी के हैं. सभापति पद पर बागी नूतन की जीत के बाद मंत्री लखन लाल देवांगन ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जो जीते हैं वह भी हमारे हैं. हालांकि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद थे.

सुबह सभापति का निष्कासन शाम को मंत्री को नोटिस: शनिवार को नगर पालिक निगम कोरबा में सभापति पद के लिए निर्वाचन हुआ था. नगर पालिक निगम कोरबा में बीजेपी के मेयर ने ऐतिहासिक चुनाव जीत दर्ज की थी. पार्षदों ने भी बड़ी तादाद में चुनाव जीता. 67 में से 45 पार्षद बीजेपी के चुनकर आये हैं. इन आंकड़ों के अनुसार भाजपा का सभापति बनना तय माना जा रहा था. लेकिन नाटकीय घटनाक्रम में बीजेपी ने जिसे अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया वह चुनाव हार गए और बीजेपी के टिकट पर ही पार्षद बनने के बाद बतौर बागी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर ने चुनाव जीत लिया.

Show cause notice to minister
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 
 
पार्टी की हुई किरकिरी: इस मामले में पार्टी की जमकर किरकिरी भी हुई. पार्टी ने भी इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और सभापति का चुनाव जीतने वाले भाजपा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर को सोमवार की सुबह पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया. इसके बाद देर शाम को कोरबा के विधायक और प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को भी शो कॉज़ नोटिस दिया गया है. मंत्री पर अनुशासनहीनता का आरोप है. हाल फिलहाल में यह ऐसा पहला मामला है, जिसमें मंत्री के कद के किसी नेता को पार्टी ने नोटिस थमाया है.

नोटिस में क्या लिखा गया है: मंत्री लखन लाल देवांगन को संबोधित करते हुए नोटिस में कहा गया है कि सभापति के चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मीडिया में जो बयान दिया गया था, वो अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर आप अपना पक्ष 48 घंटे के भीतर रखें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को प्रदेश अध्यक्ष ने थमाया शो कॉज़ नोटिस

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के बीजेपी संगठन से एक बड़ी खबर सामने आई है. नगर पालिक निगम कोरबा में हुए सभापति के चुनाव के बाद संगठन ने प्रदेश के उद्योग मंत्री और कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन को शो कॉज़ नोटिस देते हुए 48 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है. नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में बागी प्रत्याशी की जीत पर पार्टी ने ये एक्शन लिया है. दरअसल नगर निगम कोरबा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को हराकर भाजपा के ही बागी नूतन सिंह ठाकुर ने सभापति का चुनाव जीता था. जबकि कुल 67 पार्षदों वाले नगर निगम कोरबा में 45 पार्षद बीजेपी के हैं. सभापति पद पर बागी नूतन की जीत के बाद मंत्री लखन लाल देवांगन ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जो जीते हैं वह भी हमारे हैं. हालांकि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद थे.

सुबह सभापति का निष्कासन शाम को मंत्री को नोटिस: शनिवार को नगर पालिक निगम कोरबा में सभापति पद के लिए निर्वाचन हुआ था. नगर पालिक निगम कोरबा में बीजेपी के मेयर ने ऐतिहासिक चुनाव जीत दर्ज की थी. पार्षदों ने भी बड़ी तादाद में चुनाव जीता. 67 में से 45 पार्षद बीजेपी के चुनकर आये हैं. इन आंकड़ों के अनुसार भाजपा का सभापति बनना तय माना जा रहा था. लेकिन नाटकीय घटनाक्रम में बीजेपी ने जिसे अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया वह चुनाव हार गए और बीजेपी के टिकट पर ही पार्षद बनने के बाद बतौर बागी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर ने चुनाव जीत लिया.

Show cause notice to minister
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 
 
पार्टी की हुई किरकिरी: इस मामले में पार्टी की जमकर किरकिरी भी हुई. पार्टी ने भी इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और सभापति का चुनाव जीतने वाले भाजपा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर को सोमवार की सुबह पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया. इसके बाद देर शाम को कोरबा के विधायक और प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को भी शो कॉज़ नोटिस दिया गया है. मंत्री पर अनुशासनहीनता का आरोप है. हाल फिलहाल में यह ऐसा पहला मामला है, जिसमें मंत्री के कद के किसी नेता को पार्टी ने नोटिस थमाया है.

नोटिस में क्या लिखा गया है: मंत्री लखन लाल देवांगन को संबोधित करते हुए नोटिस में कहा गया है कि सभापति के चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मीडिया में जो बयान दिया गया था, वो अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर आप अपना पक्ष 48 घंटे के भीतर रखें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/industry-minister-lakhan-lal-dewangan-was-handed-over-by-the/article-13502

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.