रायपुर: मेडिकल स्टोर के बोर्ड में फैले करंट से मासूम की मौत

Raipur, CG

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जहां मेडिकल स्टोर के इलेक्ट्रिक बोर्ड में फैले करंट की चपेट में आकर 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मेडिकल स्टोर के बाहर लगे बोर्ड को छूने मात्र से घटी, जिसे वहां लगे CCTV कैमरे में कैद किया गया है।

मृत बच्ची की पहचान लाव्या गुप्ता के रूप में हुई है, जो गर्मी की छुट्टियों में अपने नाना-नानी के घर आई हुई थी। घटना की रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने 12 वर्षीय मामा के साथ खेलते हुए पास के देवी मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंची थी। तभी उसने गलती से स्टोर के विज्ञापन बोर्ड को छू लिया, जिसमें पहले से करंट फैला हुआ था।

बोर्ड को छूते ही लाव्या जमीन पर गिर पड़ी। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत लोगों को सूचना दी। स्टोर संचालक ने तुरंत स्विच बंद किया और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। बाद में मेकाहारा अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। लाव्या के पिता अंकु गुप्ता का आरोप है कि स्टोर संचालक ने बिजली के खुले तारों के जरिये बोर्ड में रोशनी की व्यवस्था की थी, जिससे यह जानलेवा करंट पूरे बोर्ड में फैल गया।

परिजनों ने घटना के बाद बोर्ड में टेस्टर लगाकर करंट की मौजूदगी भी साबित की। वहीं, पुलिस ने बोर्ड को जब्त कर लिया है, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। परिवार ने लापरवाही बरतने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्टोर संचालक का दावा है कि घटना वाले दिन तेज बारिश हुई थी, जिससे बोर्ड में करंट फैल गया। उन्होंने लापरवाही से इंकार किया है, लेकिन परिजन इस सफाई को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर: मेडिकल स्टोर के बोर्ड में फैले करंट से मासूम की मौत

Raipur, CG

मृत बच्ची की पहचान लाव्या गुप्ता के रूप में हुई है, जो गर्मी की छुट्टियों में अपने नाना-नानी के घर आई हुई थी। घटना की रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने 12 वर्षीय मामा के साथ खेलते हुए पास के देवी मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंची थी। तभी उसने गलती से स्टोर के विज्ञापन बोर्ड को छू लिया, जिसमें पहले से करंट फैला हुआ था।

बोर्ड को छूते ही लाव्या जमीन पर गिर पड़ी। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत लोगों को सूचना दी। स्टोर संचालक ने तुरंत स्विच बंद किया और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। बाद में मेकाहारा अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। लाव्या के पिता अंकु गुप्ता का आरोप है कि स्टोर संचालक ने बिजली के खुले तारों के जरिये बोर्ड में रोशनी की व्यवस्था की थी, जिससे यह जानलेवा करंट पूरे बोर्ड में फैल गया।

परिजनों ने घटना के बाद बोर्ड में टेस्टर लगाकर करंट की मौजूदगी भी साबित की। वहीं, पुलिस ने बोर्ड को जब्त कर लिया है, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। परिवार ने लापरवाही बरतने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्टोर संचालक का दावा है कि घटना वाले दिन तेज बारिश हुई थी, जिससे बोर्ड में करंट फैल गया। उन्होंने लापरवाही से इंकार किया है, लेकिन परिजन इस सफाई को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/innocent-dies-due-to-current-spread-in-raipur-medical-store/article-24705

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.