हाइवा की टक्कर से मासूम की मौत, भीड़ हुई उग्र: पुलिस पर पथराव, दो दर्जन लोगों पर FIR दर्ज

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सड़क दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। यह मामला मंगलवार दोपहर का है, जब धरसींवा थाना क्षेत्र में एक हाइवा ट्रक ने 12 वर्षीय बालक मोंटू घृतलहरे को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने रायपुर-बिलासपुर हाईवे को चार घंटे तक जाम कर दिया।

सिर कुचलने से मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोंटू साइकिल चला रहा था तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। बच्चा सड़क पर गिरा और ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला, हालांकि पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है।

चार घंटे तक हाईवे जाम, मांगा अंडरब्रिज

ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने शव के साथ सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां वर्षों से अंडरब्रिज की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

पुलिस पर पथराव, तैनात हुई अतिरिक्त फोर्स

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ASP, CSP खमतराई, और छह थाना प्रभारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और पथराव हुआ, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं।

दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज

पथराव और शांति भंग करने के आरोप में करीब 24 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के नाम पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यह आंदोलन उनके धैर्य की अंतिम सीमा थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

हाइवा की टक्कर से मासूम की मौत, भीड़ हुई उग्र: पुलिस पर पथराव, दो दर्जन लोगों पर FIR दर्ज

Raipur, CG

सिर कुचलने से मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोंटू साइकिल चला रहा था तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। बच्चा सड़क पर गिरा और ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला, हालांकि पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है।

चार घंटे तक हाईवे जाम, मांगा अंडरब्रिज

ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने शव के साथ सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां वर्षों से अंडरब्रिज की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

पुलिस पर पथराव, तैनात हुई अतिरिक्त फोर्स

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ASP, CSP खमतराई, और छह थाना प्रभारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और पथराव हुआ, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं।

दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज

पथराव और शांति भंग करने के आरोप में करीब 24 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के नाम पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यह आंदोलन उनके धैर्य की अंतिम सीमा थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/innocents-death-due-to-hiwa-collision/article-24913

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.