- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बीजिंग से बस्तर तक : माओवाद की विचारधारा पर गहन मंथन आज
बीजिंग से बस्तर तक : माओवाद की विचारधारा पर गहन मंथन आज
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के बीच आज जगदलपुर के टाउनहॉल में एक विशेष विचारगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का शीर्षक है — "नक्सलवाद के विद्रूप चेहरे : बीजिंग से बस्तर तक", जिसमें देश के प्रमुख वक्ता, वरिष्ठ राजनेता और फिल्मकार भाग लेंगे। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, और चर्चित फिल्म "द केरला स्टोरी" के निर्देशक सुदीप्तो सेन इस अहम चर्चा का हिस्सा होंगे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य माओवादी हिंसा की जड़ों, उसकी विचारधारा और समाज पर उसके प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करना है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि माओवाद की बीज पड़ोसी देश चीन की राजधानी बीजिंग में पड़ी थी, लेकिन आज यह बस्तर जैसे संवेदनशील आदिवासी इलाकों में रक्तपात कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा आदिवासियों की हत्या करती है, IED विस्फोटों में उन्हें उड़ाती है, और निर्दोषों का गला रेत देती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए