ट्रेन हादसे में घायल ITBP जवान ने तोड़ा दम: डारागांव में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम डारागांव निवासी ITBP (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान तुलेश उर्वशा (32) की ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई।

जवान का पार्थिव शरीर दो दिन बाद सोमवार को रायपुर होते हुए डारागांव पहुंचा, जहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

ट्रेन से गिरने के बाद बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान हुई मौत

परिजनों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब तुलेश दिल्ली में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पंजाब के जालंधर स्थित अपनी यूनिट लौट रहे थे। ट्रेन से उतरते समय उनका बैग डिब्बे में फंस गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन कुछ ही घंटों में तबीयत बिगड़ने से उन्होंने दम तोड़ दिया।

घर का इकलौता बेटा, पीछे छूट गई 8 माह की बेटी

तुलेश उर्वशा 2014 में ITBP में भर्ती हुए थे। करीब दो साल पहले उनका विवाह हुआ था। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 8 महीने की बेटी है। जवान की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे गांव ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, ITBP अफसर भी रहे मौजूद

सोमवार सुबह लगभग 7:30 बजे रायपुर से जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचाया गया। ITBP के अधिकारियों व जवानों की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ट्रेन हादसे में घायल ITBP जवान ने तोड़ा दम: डारागांव में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Baloda Bazar, cg

जवान का पार्थिव शरीर दो दिन बाद सोमवार को रायपुर होते हुए डारागांव पहुंचा, जहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

ट्रेन से गिरने के बाद बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान हुई मौत

परिजनों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब तुलेश दिल्ली में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पंजाब के जालंधर स्थित अपनी यूनिट लौट रहे थे। ट्रेन से उतरते समय उनका बैग डिब्बे में फंस गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन कुछ ही घंटों में तबीयत बिगड़ने से उन्होंने दम तोड़ दिया।

घर का इकलौता बेटा, पीछे छूट गई 8 माह की बेटी

तुलेश उर्वशा 2014 में ITBP में भर्ती हुए थे। करीब दो साल पहले उनका विवाह हुआ था। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 8 महीने की बेटी है। जवान की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे गांव ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, ITBP अफसर भी रहे मौजूद

सोमवार सुबह लगभग 7:30 बजे रायपुर से जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचाया गया। ITBP के अधिकारियों व जवानों की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/itbp-jawan-injured-in-a-train-accident-broke-the-final/article-27644

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.