- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- 4 जिलों में पारा 34 डिग्री पार:35 डिग्री के साथ जगदलपुर सबसे गर्म
4 जिलों में पारा 34 डिग्री पार:35 डिग्री के साथ जगदलपुर सबसे गर्म
Raipur, CG
जगदलपुर सोमवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा।
प्रदेश में लगातार दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर और दक्षिण हिस्से में टेम्प्रेचर 2 से 3 डिग्री तक चढ़ा है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे गर्म जगदलपुर रहा। यहां दिन का तापमान 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया।

रायपुर में नॉर्मल से 4 डिग्री अधिक रहा पारा सोमवार को रायपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 18.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा और दिन का तापमान 35 डिग्री से 18 डिग्री के बीच रहेगा।
बिलासपुर में दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा
अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह भी सामान्य से अधिक था।

सरगुजा संभाग में बढ़ने लगा तापमान
सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बलरामपुर में 33.3 डिग्री, सूरजपुर में 31.6 डिग्री, कोरिया में 31.1 डिग्री टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए