- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जगदलपुर की बेटी ने बनाई अनोखी कला: पीएम मोदी को भेंट किया गया 'पैडी पोट्रेट', 18 घंटे में तैयार कर उ...
जगदलपुर की बेटी ने बनाई अनोखी कला: पीएम मोदी को भेंट किया गया 'पैडी पोट्रेट', 18 घंटे में तैयार कर उड़ान से भेजा दिल्ली
Jagdalpur, CG
छत्तीसगढ़ की धरती से निकली प्रतिभा ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। जगदलपुर की कलाकार और शिक्षिका डॉ. सुरभि वर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘पैडी पोट्रेट’ बनाकर उन्हें एक खास भेंट दी है।
यह अनोखा पोट्रेट गुरुवार को दिल्ली स्थित ICAR पूसा परिसर में आयोजित "एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन" में प्रधानमंत्री को सौंपा गया।
18 घंटे में बनी कलाकृति, फ्लाइट से भेजा गया दिल्ली
इस खास आयोजन के लिए एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन ने डॉ. सुरभि से पीएम मोदी का पैडी पोट्रेट बनाने का आग्रह किया था। डॉ. सुरभि ने सिर्फ 18 घंटों में यह पोट्रेट तैयार कर गुरुवार सुबह फ्लाइट से दिल्ली भिजवाया। सम्मेलन के दौरान डॉ. सौम्या स्वामीनाथन (फाउंडेशन की चेयरपर्सन) ने स्वयं यह पोट्रेट पीएम मोदी को भेंट किया।
पीएम मोदी की तारीफ से गदगद सुरभि
दैनिक भास्कर से बातचीत में डॉ. सुरभि ने बताया, "पीएम मोदी को मेरा पोट्रेट पसंद आया और उन्होंने सराहना की, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।"
क्या है 'पैडी पोट्रेट'?
'पैडी पोट्रेट' दरअसल धान के दानों और उनके हिस्सों से बनाई जाने वाली कलाकृति है। यह बेहद सूक्ष्म और समय-साध्य कला है, जिसमें चेहरे के भाव, रंग-छाया और गहराई को सिर्फ धान के माध्यम से उकेरा जाता है। डॉ. सुरभि इस क्षेत्र में बीते चार वर्षों से प्रयोग और प्रदर्शन कर रही हैं।
दोनों हाथों से बनाती हैं पोट्रेट
डॉ. सुरभि की विशेषता यह है कि वे दोनों हाथों से एक साथ पैडी पोट्रेट बना सकती हैं। इसके अलावा वे मिलेट्स और सब्जियों से भी सुंदर पोट्रेट बना चुकी हैं। उनका कला प्रेम बचपन से रहा है और उन्होंने इसे व्यावसायिक और सामाजिक पहचान दी है।
कई बड़ी हस्तियों के बना चुकी हैं पोट्रेट
प्रधानमंत्री मोदी से पहले डॉ. सुरभि ने कई नामचीन नेताओं के पैडी पोट्रेट बनाए हैं, जिनमें शामिल हैं:
-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
-
डिप्टी सीएम विजय शर्मा
-
पूर्व सीएम भूपेश बघेल
-
सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा
-
पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे
-
सांसद बृजमोहन अग्रवाल
शिक्षक परिवार से हैं, खुद भी हैं अतिथि शिक्षक
डॉ. सुरभि का संबंध एक शिक्षक परिवार से है। उनके पिता श्याम कुमार वर्मा सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। वर्तमान में वे राजनांदगांव के एक शासकीय कॉलेज में अतिथि शिक्षक के तौर पर कार्यरत हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए