बेमेतरा में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित, जिला पंचायत सीईओ टेकचंद्र अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं

Bemetra, cg

जन सरोकारों से सीधे जुड़ाव के उद्देश्य से बेमेतरा जिले में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल आम नागरिकों से रूबरू हुए। कलेक्टोरेट सभागार में हुए इस संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनता ने रखीं ये प्रमुख मांगें

जनदर्शन में बेमेतरा, बेरला, साजा और नवागढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, गुमशुदगी की शिकायतें, विद्यालयों में प्रवेश, वृद्धा पेंशन, तथा बैटरी चलित साइकिल योजना सहित अनेक योजनाओं और व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

कुछ मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान

सीईओ टेकचंद्र अग्रवाल ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई मामलों में समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली।

18 गंभीर मामलों पर होगी समय-सीमा में कार्रवाई

कार्यक्रम में प्राप्त 18 गंभीर आवेदनों को समय-सीमा पंजी में दर्ज किया गया है, जिनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। अधिकारियों को यह भी कहा गया कि वे आवेदनों की मॉनिटरिंग करते हुए पीड़ितों को समाधान की जानकारी उपलब्ध कराएं।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अंकिता गर्ग, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधे संवाद को सशक्त बनाना रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बेमेतरा में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित, जिला पंचायत सीईओ टेकचंद्र अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं

Bemetra, cg

जन सरोकारों से सीधे जुड़ाव के उद्देश्य से बेमेतरा जिले में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल आम नागरिकों से रूबरू हुए। कलेक्टोरेट सभागार में हुए इस संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनता ने रखीं ये प्रमुख मांगें

जनदर्शन में बेमेतरा, बेरला, साजा और नवागढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, गुमशुदगी की शिकायतें, विद्यालयों में प्रवेश, वृद्धा पेंशन, तथा बैटरी चलित साइकिल योजना सहित अनेक योजनाओं और व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

कुछ मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान

सीईओ टेकचंद्र अग्रवाल ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई मामलों में समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली।

18 गंभीर मामलों पर होगी समय-सीमा में कार्रवाई

कार्यक्रम में प्राप्त 18 गंभीर आवेदनों को समय-सीमा पंजी में दर्ज किया गया है, जिनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। अधिकारियों को यह भी कहा गया कि वे आवेदनों की मॉनिटरिंग करते हुए पीड़ितों को समाधान की जानकारी उपलब्ध कराएं।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अंकिता गर्ग, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधे संवाद को सशक्त बनाना रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/jan-darshan-program-organized-in-bemetara-district-panchayat-ceo-tekchandra/article-17807

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.