- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जांजगीर-चांपा: नाश्ता करने पहुंचे ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जांजगीर-चांपा: नाश्ता करने पहुंचे ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Janjgir-Champa, CG
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शांति नगर निवासी 48 वर्षीय ड्राइवर शिवनारायण गढ़ेवाल होटल में नाश्ता करने पहुंचे थे।
इसी दौरान वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। घटना होटल के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
जानकारी के मुताबिक, शिवनारायण नैला रोड स्थित नवरंग होटल पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने कुर्सी खींचकर बैठने की कोशिश की, वे अचानक गिर पड़े। होटल स्टाफ ने तुरंत पानी पिलाया और पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुबह से ही सीने में दर्द
परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे से ही उन्हें सीने में दर्द था, लेकिन वे इसे नजरअंदाज कर काम पर निकल गए। दोपहर में अचानक हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई।
डॉक्टर की पुष्टि
डॉ. लोकेंद्र कश्यप ने बताया कि मृतक पहले से बीपी और शुगर के मरीज थे। इन्हीं बीमारियों के चलते उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए