- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जांजगीर-चांपा: बेटी ने बॉयफ्रेंड संग रची पिता की हत्या की साजिश, 4 साल बाद राज़ से उठा पर्दा
जांजगीर-चांपा: बेटी ने बॉयफ्रेंड संग रची पिता की हत्या की साजिश, 4 साल बाद राज़ से उठा पर्दा
Janjgir-Champa, CG
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन बंटवारे और पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी थी।
वारदात 8 नवंबर 2020 की है, लेकिन इसका खुलासा अब 4 साल बाद हुआ।
ऐसे दी गई थी वारदात को अंजाम
आरोपी बेटी रजनी रोहिदास ने अपने प्रेमी राजा बाबू खूंटे और उसके साथी पुरुषोत्तम के साथ मिलकर साजिश रची। पहले पिता भूखल रोहिदास को शराब में चूहामार दवा पिलाई गई, फिर जंगल ले जाकर भारी पत्थर से सिर कुचल दिया गया। शव की पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई और पास में अलाव जलाकर हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।
2020 में मिली थी जली हुई लाश
घटना के वक्त पुलिस को नहर किनारे एक जला हुआ शव मिला था, जिसकी पहचान करना मुश्किल था। बाद में मृतक की पहचान भूखल रोहिदास के रूप में हुई। हालांकि, उस समय पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई थी।
ऐसे हुआ राज़ का खुलासा
जुलाई 2025 में चकरभाठा थाना क्षेत्र में साहिल पाटले की हत्या हुई। इस केस की जांच के दौरान आरोपी राजा बाबू पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह न सिर्फ साहिल मर्डर में शामिल है बल्कि 2020 में भूखल रोहिदास की हत्या भी उसी ने अपने साथी और रजनी के साथ मिलकर की थी।
बेटी ही निकली साजिशकर्ता
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की दूसरी पत्नी की बेटी रजनी ने ही पिता को मारने की योजना बनाई थी। पिता से जमीन बंटवारे को लेकर उसका विवाद था। इसके अलावा पिता उसे प्रेमी के साथ रहने से भी रोकते थे। इन बातों से नाराज़ होकर उसने प्रेमी और उसके साथी को साथ मिलाया और वारदात को अंजाम दिया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए