कुनकुरी में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, जशपुर को मिलेगा 6 करोड़ का फुटबॉल स्टेडियम

Jashpur, cg

छत्तीसगढ़ बजट में जशपुर जिले के विकास पर भी ध्यान दिया गया है.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ बजट 2025 में महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. इस बजट में जशपुर जिले के कुनकुरी में एक नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिससे जिले के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी.

कुनकुरी में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज: मेडिकल कॉलेज की घोषणा के बाद जशपुर जिले में हर्ष का माहौल है. स्थानीय व्यवसायी सत्येंद्र कुमार पाठक ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ''यह कॉलेज जिले के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ा सुधार लाएगा.'' उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय सुदूर क्षेत्रों के लोगों के लिए फायदेमंद होगा.

हेल्थ सिस्टम में होगा सुधार: स्थानीय लोगों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जशपुर जिले के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा अपने ही जिले में प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. यह स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने और स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा.

जशपुर को मिलेगा 6 करोड़ का फुटबॉल स्टेडियम: खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जशपुर जिले में 6 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम बनाने की घोषणा की है. इस फैसले से जिले के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी.

फुटबॉल है यहां पर लोकप्रिय खेल: स्थानीय लोगों की मानें तो फुटबॉल हमेशा से जशपुर के युवाओं के बीच लोकप्रिय रहा है. यह स्टेडियम उन्हें अपने खेल कौशल को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगा.

दिव्यांगों के लिए बनेगा विशेष स्कूल: समाज के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने जशपुर में दिव्यांगों के लिए एक विशेष स्कूल स्थापित करने का भी निर्णय लिया है. इस परियोजना के लिए 2.5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस स्कूल के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कुनकुरी में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, जशपुर को मिलेगा 6 करोड़ का फुटबॉल स्टेडियम

Jashpur, cg

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ बजट 2025 में महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. इस बजट में जशपुर जिले के कुनकुरी में एक नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिससे जिले के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी.

कुनकुरी में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज: मेडिकल कॉलेज की घोषणा के बाद जशपुर जिले में हर्ष का माहौल है. स्थानीय व्यवसायी सत्येंद्र कुमार पाठक ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ''यह कॉलेज जिले के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ा सुधार लाएगा.'' उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय सुदूर क्षेत्रों के लोगों के लिए फायदेमंद होगा.

हेल्थ सिस्टम में होगा सुधार: स्थानीय लोगों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जशपुर जिले के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा अपने ही जिले में प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. यह स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने और स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा.

जशपुर को मिलेगा 6 करोड़ का फुटबॉल स्टेडियम: खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जशपुर जिले में 6 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम बनाने की घोषणा की है. इस फैसले से जिले के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी.

फुटबॉल है यहां पर लोकप्रिय खेल: स्थानीय लोगों की मानें तो फुटबॉल हमेशा से जशपुर के युवाओं के बीच लोकप्रिय रहा है. यह स्टेडियम उन्हें अपने खेल कौशल को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगा.

दिव्यांगों के लिए बनेगा विशेष स्कूल: समाज के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने जशपुर में दिव्यांगों के लिए एक विशेष स्कूल स्थापित करने का भी निर्णय लिया है. इस परियोजना के लिए 2.5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस स्कूल के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/jashpur-will-get-6-crore-football-stadium-in-kunkuri/article-12530

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.