- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; रात तक जारी रहीं फुहारें......मौसम विभाग ने जताया नया
रायपुर में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; रात तक जारी रहीं फुहारें......मौसम विभाग ने जताया नया पूर्वानुमान
RAIPUR, CG
राजधानी में मंगलवार को दोपहर बाद अचानक तेज बारिश हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। समता कॉलोनी, डीडीनगर, कबीरनगर, प्रोफेसर कॉलोनी और चंद्रशेखर नगर जैसी कॉलोनियों की सड़कें बारिश के पानी से भर गईं। तेज बरसात थमने के बाद भी हल्की रिमझिम और फुहारें देर रात तक चलती रहीं, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया लेकिन आमजन को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्कूल से लौटते बच्चे और कामकाजी लोग भीगे
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बाद हुई बारिश ऐसे समय में आई जब कई स्कूलों की छुट्टी होती है। अचानक मूसलाधार बारिश के कारण बच्चे भीगते हुए घर लौटे। वहीं, ऑफिस और बाजार से लौट रहे कामकाजी लोग भी बारिश में भीगकर सफर करने को मजबूर हुए। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और जगह-जगह जाम की स्थिति बनी।
प्रदेश में बारिश का हाल
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। खड़गवा, चांपा, पचपेड़ी और बम्हनीडीह में 7-7 सेंटीमीटर, बेलगहना और बिहारपुर में 6-6 सेंटीमीटर, जबकि बलौदा, पसान, नवागढ़, चिरमिरी, शिवरीनारायण, जैजैपुर और भटगांव में 5-5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कई अन्य स्थानों पर भी 4 सेमी तक बारिश हुई।
आगे का मौसम
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 17 सितंबर को भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मानसून की वापसी शुरू
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से पीछे हट चुका है। हालांकि, पूर्वी झारखंड और विदर्भ क्षेत्र में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती तंत्र का असर छत्तीसगढ़ में दिख रहा है। इसी कारण प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए