- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रवाना हुआ 'ज्योति कलश', क्षत्रिय महासभा 1282 के 61वें महाधिवेशन की तैयारियाँ तेज़
रवाना हुआ 'ज्योति कलश', क्षत्रिय महासभा 1282 के 61वें महाधिवेशन की तैयारियाँ तेज़
Bhilai, CG
राजपूत समाज की गरिमा और एकता का प्रतीक बनी कलश यात्रा
क्षत्रिय महासभा 1282 के 61वें महाधिवेशन की तैयारियों का शुभारंभ 'ज्योति कलश' की भव्य विदाई के साथ हो गया है। बेमेतरा स्थित राजपूत भवन, रहटादाह से ज्योति कलश को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भिलाई के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में महासभा का 60वाँ अधिवेशन बेमेतरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 2025 में 61वाँ महाधिवेशन भिलाई में आयोजित होने जा रहा है, जिसकी तैयारियाँ पूरे उत्साह और धूमधाम से जारी हैं।
इस मौके पर समाज के प्रतिनिधियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कलश यात्रा बाजा-गाजे के साथ भिलाई के लिए रवाना की गई है। भिलाई में कलश स्थापना के साथ महाधिवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जो समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
समाज में बढ़ती भागीदारी और जागरूकता का प्रतीक बन चुके इस महाधिवेशन को लेकर युवाओं और वरिष्ठों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि भिलाई में होने वाला यह आयोजन ऐतिहासिक होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए