8 साल बाद आज खुलेगा कचना रेलवे ओवरब्रिज, 3 लाख लोगों को मिलेगी राहत

रायपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

रायपुर में 8 साल बाद कचना रेलवे ओवरब्रिज शुरू हो गया। रोज जाम से परेशान लाखों लोगों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रायपुर के कचना इलाके में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार शाम कचना रेलवे ओवरब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शाम करीब 6 बजे इसका लोकार्पण करेंगे। उद्घाटन के साथ ही लोगों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। पिछले कई सालों से इस रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से परेशान लोग अब राहत की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में सुबह से ही उत्साह का माहौल दिखा। कई लोग उद्घाटन से पहले ही ब्रिज पर पहुंच गए थे। देर रात तक यहां स्ट्रीट लाइट और अंतिम तैयारियों का काम चलता रहा। बताया जा रहा है कि डामरीकरण समेत बाकी तकनीकी काम पहले ही पूरे हो चुके थे, सिर्फ उद्घाटन का इंतजार था।

कचना रेलवे फाटक शहर के सबसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग में गिना जाता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस रूट से हर दिन करीब 120 यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं। हालात ऐसे थे कि औसतन हर 15 मिनट में फाटक बंद हो जाता था। सुबह ऑफिस टाइम हो या शाम की भीड़, यहां लंबा जाम लगना आम बात थी। लोग धूप, बारिश और ट्रैफिक के बीच काफी देर तक फंसे रहते थे। आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती थी। वीआईपी स्टेट, अशोका रतन, बाराडेरा, जोरा, भावना नगर, पार्वती नगर और कचना हाउसिंग बोर्ड जैसे इलाकों की बड़ी आबादी इसी रास्ते पर निर्भर है। अब ओवरब्रिज शुरू होने के बाद सीधे तौर पर करीब 3 लाख लोगों को फायदा मिलने की बात कही जा रही है।

लोकार्पण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट किया है। अनुपम नगर से कचना जाने वाले वाहनों को श्रीराम नगर ओवरब्रिज और बीएसएनएल ऑफिस वाले रास्ते से भेजा जाएगा। वहीं कचना से खम्हारडीह आने वाले वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक रूट तय किया गया है। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम दोपहर से ही मौके पर तैनात रही। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री Arun Sao, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी है। शहर में पिछले कुछ समय से इस ओवरब्रिज को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी, क्योंकि इसका काम कई बार अलग-अलग वजहों से प्रभावित हुआ।

करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से बने इस ओवरब्रिज की लंबाई 871 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है। यह टू-लेन ब्रिज खम्हारडीह स्थित सीएससीबी कार्यालय के पास से शुरू होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक जाता है। पीडब्ल्यूडी ने करीब 8 साल पहले इसकी योजना बनाई थी। उस समय यह इलाका शहर का बाहरी हिस्सा माना जाता था, लेकिन अब यहां तेजी से आबादी बढ़ी है और ट्रैफिक दबाव भी कई गुना हो चुका है। ऐसे में ओवरब्रिज को शहर की बड़ी जरूरत माना जा रहा था। शुक्रवार शाम इसके खुलने के साथ ही लोगों को रोजाना लगने वाले जाम और रेलवे फाटक के इंतजार से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2026 By Rohit.P

8 साल बाद आज खुलेगा कचना रेलवे ओवरब्रिज, 3 लाख लोगों को मिलेगी राहत

रायपुर (छ.ग.)

रायपुर के कचना इलाके में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार शाम कचना रेलवे ओवरब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शाम करीब 6 बजे इसका लोकार्पण करेंगे। उद्घाटन के साथ ही लोगों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। पिछले कई सालों से इस रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से परेशान लोग अब राहत की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में सुबह से ही उत्साह का माहौल दिखा। कई लोग उद्घाटन से पहले ही ब्रिज पर पहुंच गए थे। देर रात तक यहां स्ट्रीट लाइट और अंतिम तैयारियों का काम चलता रहा। बताया जा रहा है कि डामरीकरण समेत बाकी तकनीकी काम पहले ही पूरे हो चुके थे, सिर्फ उद्घाटन का इंतजार था।

कचना रेलवे फाटक शहर के सबसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग में गिना जाता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस रूट से हर दिन करीब 120 यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं। हालात ऐसे थे कि औसतन हर 15 मिनट में फाटक बंद हो जाता था। सुबह ऑफिस टाइम हो या शाम की भीड़, यहां लंबा जाम लगना आम बात थी। लोग धूप, बारिश और ट्रैफिक के बीच काफी देर तक फंसे रहते थे। आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती थी। वीआईपी स्टेट, अशोका रतन, बाराडेरा, जोरा, भावना नगर, पार्वती नगर और कचना हाउसिंग बोर्ड जैसे इलाकों की बड़ी आबादी इसी रास्ते पर निर्भर है। अब ओवरब्रिज शुरू होने के बाद सीधे तौर पर करीब 3 लाख लोगों को फायदा मिलने की बात कही जा रही है।

लोकार्पण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट किया है। अनुपम नगर से कचना जाने वाले वाहनों को श्रीराम नगर ओवरब्रिज और बीएसएनएल ऑफिस वाले रास्ते से भेजा जाएगा। वहीं कचना से खम्हारडीह आने वाले वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक रूट तय किया गया है। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम दोपहर से ही मौके पर तैनात रही। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री Arun Sao, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी है। शहर में पिछले कुछ समय से इस ओवरब्रिज को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी, क्योंकि इसका काम कई बार अलग-अलग वजहों से प्रभावित हुआ।

करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से बने इस ओवरब्रिज की लंबाई 871 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है। यह टू-लेन ब्रिज खम्हारडीह स्थित सीएससीबी कार्यालय के पास से शुरू होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक जाता है। पीडब्ल्यूडी ने करीब 8 साल पहले इसकी योजना बनाई थी। उस समय यह इलाका शहर का बाहरी हिस्सा माना जाता था, लेकिन अब यहां तेजी से आबादी बढ़ी है और ट्रैफिक दबाव भी कई गुना हो चुका है। ऐसे में ओवरब्रिज को शहर की बड़ी जरूरत माना जा रहा था। शुक्रवार शाम इसके खुलने के साथ ही लोगों को रोजाना लगने वाले जाम और रेलवे फाटक के इंतजार से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/kachna-railway-overbridge-will-open-today-after-8-years-3/article-53949

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.