खैरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 12 सदस्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार, 11.30 लाख की चोरी का माल जब्त

Khairagarh, CG

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में पिछले कुछ महीनों से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 सदस्यीय अंतरजिला चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस ने इस गिरोह से कुल 9 चोरी की वारदातों का खुलासा किया है और करीब 11 लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, चोरी में उपयोग की गई बाइकें और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त सामान में करीब 8 लाख रुपए के सोने के मंगलसूत्र, लॉकेट व पत्तियां, 1.5 लाख के चांदी के पायल व लच्छा, तीन मोटरसाइकिल (करीब 1.5 लाख) और 4 मोबाइल फोन (करीब 30 हजार रुपए) शामिल हैं।

🔍 दिन में रेकी, रात में वारदात

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन के समय विभिन्न गांवों में घूम-घूमकर रेकी करते थे। वे यह देखते कि किस घर में बुजुर्ग दंपती रहते हैं या फिर घर खाली है। रात को अंधेरे में पूरा गिरोह योजना बनाकर निकलता और चुपचाप ताले तोड़कर सामान समेट लेता। बाइक की मदद से वे मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

🏠 बुजुर्गों और सुनसान मकानों को बनाते थे निशाना

गिरोह की विशेषता यह थी कि वे सुनसान इलाकों, खेतों के किनारे बने मकानों और खासकर बुजुर्ग दंपत्तियों के घरों को अपना निशाना बनाते थे। लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों के बाद खैरागढ़ पुलिस, साइबर सेल और गंडई थाने की संयुक्त टीम ने मिलकर छानबीन की और इस गिरोह तक पहुंच पाई।

📢 पुलिस की अपील

पुलिस का कहना है कि इन चोरों का आपराधिक रिकॉर्ड अन्य जिलों में भी दर्ज है और उन मामलों की जांच जारी है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात के समय अपने घरों को सुरक्षित रखें, मजबूत ताले लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

खैरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 12 सदस्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार, 11.30 लाख की चोरी का माल जब्त

Khairagarh, CG

 पुलिस ने इस गिरोह से कुल 9 चोरी की वारदातों का खुलासा किया है और करीब 11 लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, चोरी में उपयोग की गई बाइकें और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त सामान में करीब 8 लाख रुपए के सोने के मंगलसूत्र, लॉकेट व पत्तियां, 1.5 लाख के चांदी के पायल व लच्छा, तीन मोटरसाइकिल (करीब 1.5 लाख) और 4 मोबाइल फोन (करीब 30 हजार रुपए) शामिल हैं।

🔍 दिन में रेकी, रात में वारदात

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन के समय विभिन्न गांवों में घूम-घूमकर रेकी करते थे। वे यह देखते कि किस घर में बुजुर्ग दंपती रहते हैं या फिर घर खाली है। रात को अंधेरे में पूरा गिरोह योजना बनाकर निकलता और चुपचाप ताले तोड़कर सामान समेट लेता। बाइक की मदद से वे मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

🏠 बुजुर्गों और सुनसान मकानों को बनाते थे निशाना

गिरोह की विशेषता यह थी कि वे सुनसान इलाकों, खेतों के किनारे बने मकानों और खासकर बुजुर्ग दंपत्तियों के घरों को अपना निशाना बनाते थे। लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों के बाद खैरागढ़ पुलिस, साइबर सेल और गंडई थाने की संयुक्त टीम ने मिलकर छानबीन की और इस गिरोह तक पहुंच पाई।

📢 पुलिस की अपील

पुलिस का कहना है कि इन चोरों का आपराधिक रिकॉर्ड अन्य जिलों में भी दर्ज है और उन मामलों की जांच जारी है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात के समय अपने घरों को सुरक्षित रखें, मजबूत ताले लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/khairagarh-polices-big-success-12-member-thief-gang-arrested-1130/article-29630

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.