जानिए छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें - मुख्यमंत्री साय की आज अहम बैठकें, स्वच्छता दीदियों का होगा सम्मान, पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

Raipur,C.G

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में कई अहम विभागीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। सुबह 11:30 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक के साथ शुरुआत होगी, जिसके बाद दोपहर 1 से 2 बजे तक समाज कल्याण विभाग की बैठक होगी। शाम 4 बजे वे नया रायपुर पुलिस मुख्यालय में गृह विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे। इन बैठकों में विभागीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

रायपुर में स्वच्छता दीदियों का होगा सम्मान
राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में रायपुर को मिली 7 स्टार रेटिंग और गार्बेज फ्री सिटी की चौथी रैंकिंग के उपलक्ष्य में आज स्वच्छता दीदियों व सफाई मित्रों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में होगा। मेयर मीनल चौबे और निगम अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हर जोन से चयनित 5-5 स्वच्छता दीदी और सफाई मित्रों को सम्मानित किया जाएगा।

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ
कांकेर जिले से राज्यव्यापी वृहद पौधरोपण अभियान "एक पेड़ मां के नाम-2.0" का आज शुभारंभ किया जा रहा है। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायत परिसरों और खाली जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अभियान में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल
प्रदेशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। मंगलवार को राजधानी रायपुर में एक घंटे की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक तेज वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

सांसद अग्रवाल ने एनसीडीसी भवन को लेकर जताई चिंता
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा के भवन निर्माण में देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा कि दो साल पूर्व आधारशिला रखे जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है, जबकि मलेरिया जैसे रोगों से प्रभावित क्षेत्र के लिए यह केंद्र अत्यंत आवश्यक है।

आज रायपुर में होंगे ये सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम

  • कथक और गायन: महाराष्ट्र मंडल में शाम 6 बजे त्रिनिदाद-टोबैगो की नृत्यांगना सुसान मोहिप की प्रस्तुति।

  • अखंड रामायण पाठ: श्री हनुमान मंदिर, बूढ़ापारा परिसर में संगीतकार पंडित दिलीप महाराज के सानिध्य में।

  • रुद्राभिषेक: ब्रह्मलोक आश्रम, परसदा में सुबह 9 बजे।

  • सहस्त्र जलधारा: श्रीसुरेश्वर महादेव पीठ, खम्हारडीह में प्रातः 10 बजे।

  • इक्तीसा जाप: जैन दादाबाड़ी, एमजी रोड में रात्रि 8 से 10 बजे तक।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जानिए छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें - मुख्यमंत्री साय की आज अहम बैठकें, स्वच्छता दीदियों का होगा सम्मान, पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

Raipur,C.G

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में कई अहम विभागीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। सुबह 11:30 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक के साथ शुरुआत होगी, जिसके बाद दोपहर 1 से 2 बजे तक समाज कल्याण विभाग की बैठक होगी। शाम 4 बजे वे नया रायपुर पुलिस मुख्यालय में गृह विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे। इन बैठकों में विभागीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

रायपुर में स्वच्छता दीदियों का होगा सम्मान
राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में रायपुर को मिली 7 स्टार रेटिंग और गार्बेज फ्री सिटी की चौथी रैंकिंग के उपलक्ष्य में आज स्वच्छता दीदियों व सफाई मित्रों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में होगा। मेयर मीनल चौबे और निगम अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हर जोन से चयनित 5-5 स्वच्छता दीदी और सफाई मित्रों को सम्मानित किया जाएगा।

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ
कांकेर जिले से राज्यव्यापी वृहद पौधरोपण अभियान "एक पेड़ मां के नाम-2.0" का आज शुभारंभ किया जा रहा है। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायत परिसरों और खाली जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अभियान में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल
प्रदेशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। मंगलवार को राजधानी रायपुर में एक घंटे की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक तेज वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

सांसद अग्रवाल ने एनसीडीसी भवन को लेकर जताई चिंता
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा के भवन निर्माण में देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा कि दो साल पूर्व आधारशिला रखे जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है, जबकि मलेरिया जैसे रोगों से प्रभावित क्षेत्र के लिए यह केंद्र अत्यंत आवश्यक है।

आज रायपुर में होंगे ये सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम

  • कथक और गायन: महाराष्ट्र मंडल में शाम 6 बजे त्रिनिदाद-टोबैगो की नृत्यांगना सुसान मोहिप की प्रस्तुति।

  • अखंड रामायण पाठ: श्री हनुमान मंदिर, बूढ़ापारा परिसर में संगीतकार पंडित दिलीप महाराज के सानिध्य में।

  • रुद्राभिषेक: ब्रह्मलोक आश्रम, परसदा में सुबह 9 बजे।

  • सहस्त्र जलधारा: श्रीसुरेश्वर महादेव पीठ, खम्हारडीह में प्रातः 10 बजे।

  • इक्तीसा जाप: जैन दादाबाड़ी, एमजी रोड में रात्रि 8 से 10 बजे तक।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/know-the-big-news-of-chhattisgarh-chief-minister-sai/article-28503

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.