जब नेताओं पर चढ़ा होली का खुमार, तो जानिए फिर क्या हुआ

होली की खुमारी सब पर छाई हुई है. आम और खास सब होली के रंग में सराबोर हैं.

cghआज देशभर में रंगों के उत्सव होली को बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. होली मनाने में राजनेता भी किसी से पीछे नहीं है. रांची में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी कुछ ऐसा ही नजारा होली के मौके पर देखने को मिला.

पार्टी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली. इस दौरान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पर भी होली का रंग चढ़ा दिखा. कार्यकर्ताओं के साथ होली खेल रहे कर्मवीर सिंह ने जमकर गुलाल उड़ाया. होली के गीतों पर झूमते नाचते कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.

बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली (Etv Bharat)

बड़े नेता से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक होली के रंग में रंगे दिखे और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस होली मिलन समारोह में पार्टी के सभी मोर्चा एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और नेता इसमें शामिल हुए और लोगों ने जमकर पारंपरिक रूप से होली खेली.

बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह पर चढ़ा होली का रंग

कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पर होली का रंग चढ़ते दिखा. कार्यकर्ताओं को इस दौरान दोनों नेताओं ने जमकर रंग गुलाल लगाया और होली की बधाई दी. इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यवासियों को होली की बधाई दी और शांति एवं भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की.

Holi celebration with workers in BJP office
बीजेपी कार्यालय में होली 

रंगोत्सव को देखते हुए राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

वहीं बीजेपी संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसा त्यौहार है, जिसमें सभी एक समान होते हैं और यही वजह है कि बीजेपी कार्यालय में पारंपरिक रूप से होली खेली जा रही है. इस मौके पर पार्टी के कई विधायक एवं प्रदेश स्तर के नेता उपस्थित थे. गौरतलब है कि होली कुछ जगहों पर आज मनाई जा रही है.

वहीं कुछ जगहों पर 15 मार्च को होली मनाई जाएगी. इस वजह से राज्य सरकार ने भी 15 मार्च को भी सरकारी छुट्टी की घोषणा की है. इन सब के बीच प्रशासनिक तैयारी भी राजधानी रांची में होली को लेकर चुस्त दुरुस्त है. संवेदनशील जगहों के साथ-साथ विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस की बैरिकेडिंग के साथ गश्ती तेज कर दी गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Mar 2025 By दैनिक जागरण

जब नेताओं पर चढ़ा होली का खुमार, तो जानिए फिर क्या हुआ

cghआज देशभर में रंगों के उत्सव होली को बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. होली मनाने में राजनेता भी किसी से पीछे नहीं है. रांची में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी कुछ ऐसा ही नजारा होली के मौके पर देखने को मिला.

पार्टी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली. इस दौरान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पर भी होली का रंग चढ़ा दिखा. कार्यकर्ताओं के साथ होली खेल रहे कर्मवीर सिंह ने जमकर गुलाल उड़ाया. होली के गीतों पर झूमते नाचते कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.

बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली (Etv Bharat)

बड़े नेता से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक होली के रंग में रंगे दिखे और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस होली मिलन समारोह में पार्टी के सभी मोर्चा एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और नेता इसमें शामिल हुए और लोगों ने जमकर पारंपरिक रूप से होली खेली.

बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह पर चढ़ा होली का रंग

कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पर होली का रंग चढ़ते दिखा. कार्यकर्ताओं को इस दौरान दोनों नेताओं ने जमकर रंग गुलाल लगाया और होली की बधाई दी. इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यवासियों को होली की बधाई दी और शांति एवं भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की.

Holi celebration with workers in BJP office
बीजेपी कार्यालय में होली 

रंगोत्सव को देखते हुए राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

वहीं बीजेपी संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसा त्यौहार है, जिसमें सभी एक समान होते हैं और यही वजह है कि बीजेपी कार्यालय में पारंपरिक रूप से होली खेली जा रही है. इस मौके पर पार्टी के कई विधायक एवं प्रदेश स्तर के नेता उपस्थित थे. गौरतलब है कि होली कुछ जगहों पर आज मनाई जा रही है.

वहीं कुछ जगहों पर 15 मार्च को होली मनाई जाएगी. इस वजह से राज्य सरकार ने भी 15 मार्च को भी सरकारी छुट्टी की घोषणा की है. इन सब के बीच प्रशासनिक तैयारी भी राजधानी रांची में होली को लेकर चुस्त दुरुस्त है. संवेदनशील जगहों के साथ-साथ विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस की बैरिकेडिंग के साथ गश्ती तेज कर दी गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/know-what-happened-then-when-the-leaders-climbed-on-the/article-13921

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.