- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- पति की पहली शादी का सच जानकर टूटा भरोसा, युवती ने फांसी लगाकर दी जान
पति की पहली शादी का सच जानकर टूटा भरोसा, युवती ने फांसी लगाकर दी जान
Jagdalpur, CG
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवती ने शादी के डेढ़ साल बाद खुदकुशी कर ली। आरोप है कि पति ने खुद को अविवाहित बताकर प्रेम विवाह किया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता भी है।
सच्चाई सामने आने के बाद दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डेढ़ साल पहले हुआ था लव मैरिज
मृतका खुशबू मौर्य (23) सुकमा जिले के कुकानार की रहने वाली थी। उसकी मुलाकात जॉन कश्यप (30) से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जॉन ने अविवाहित होने का दावा करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा और दोनों ने लव मैरिज कर ली।
खुला राज, बढ़ने लगे विवाद
कुछ समय पहले खुशबू को पता चला कि जॉन पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। यह सुनते ही रिश्तों में खटास आ गई। आए दिन झगड़े होने लगे और खुशबू मानसिक तनाव में रहने लगी।
घटना के दिन क्या हुआ
10 अगस्त को जॉन अपने दोस्तों के साथ बाहर गया था। लौटकर उसने घर में पत्नी को फंदे पर लटकता पाया। उसे तुरंत डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप – यह हत्या है
मायके वालों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उनका आरोप है कि जॉन शादी के बाद से खुशबू के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।
पुलिस की कार्रवाई
परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारीक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए